{"_id":"6a9b10eca57f0b3ca00e4114","slug":"disgruntled-employees-expressed-their-protest-by-shaving-their-heads-en-masse-narnol-news-c-196-1-nnl1004-144879-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नाराज कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नाराज कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन कर जताया रोष
विज्ञापन
फोटो नंबर- 26नगर परिषद कार्यालय में लंबित मांगों को लेकर मुंडन करवाते कर्मचारी।
नारनौल। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल 30वें दिन भी जारी रही। सरकार की अनदेखी से नाराज कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन करवाकर विरोध जताया। नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सारवान ने बताया कि 5 सितंबर को रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के कर्मचारी अटेली में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का घेराव कर ज्ञापन देंगे।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करना, 13 मई का समझौता लागू करना और डोर-टू-डोर कर्मियों को न्यूनतम वेतन देना शामिल है। एचकेआरएन कर्मियों को पालिका रोल पर लेने तथा फरीदाबाद में शहीद अग्निशमन कर्मियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये व नौकरी देने की मांग भी है।
सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति सहित सामाजिक संगठनों ने धरना देकर कर्मचारियों का समर्थन किया और राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।