फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Saini community united on the occasion of state-level Shaurya Saini Jayanti, vegetable shops remained closed in the city

Mahendragarh-Narnaul News: राज्य स्तरीय शूर सैनी जयंती पर सैनी समाज की एकजुटता, शहर में नहीं खुलीं सब्जी की दुकानें

Mon, 17 Nov 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 17 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Saini community united on the occasion of state-level Shaurya Saini Jayanti, vegetable shops remained closed in the city
नारनौल। शहर की नई अनाज मंडी में रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा शूर सैनी जयंती समारोह का व्यापक प्रभाव पूरे शहर में दिखाई दिया। सैनी समाज के लोगों ने अपनी एकता का परिचय देते हुए शहरभर में अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखे। वहीं नई सब्जी मंडी में फल-सब्जी के थोक विक्रेताओं ने भी पूर्ण रूप से कामकाज बंद रखा।
विज्ञापन




गायक अमित सैनी रोहतकिया ने सीएम को मजबूत करने का दिया संदेश
कार्यक्रम में पहुंचे लोकप्रिय गायक अमित सैनी रोहतकिया ने अपनी रागनी से माहौल में उत्साह भर दिया। उन्होंने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना करते हुए कहा कि सैनी समाज का सम्मान बढ़ाने में भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने समाज को संदेश दिया कि नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने सैनी समाज के मान-सम्मान में वृद्धि की है, इसलिए समाज को अब और अधिक एकजुट होकर उन्हें मजबूत बनाना चाहिए। अमित सैनी रोहतकिया की इस प्रस्तुति की मंच से स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशंसा की, जिसे समाज के लोगों ने तालियों के साथ सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed