{"_id":"6a3ffd3e485b745e4c0b682d","slug":"rush-for-admission-to-government-college-huge-number-of-applications-for-bca-and-science-streams-narnol-news-c-196-1-nnl1003-141822-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय कॉलेज में प्रवेश की होड़, बीसीए और विज्ञान संकाय में भारी आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय कॉलेज में प्रवेश की होड़, बीसीए और विज्ञान संकाय में भारी आवेदन
विज्ञापन
फोटो नंबर-13राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में स्नातक के प्रवेश को लेकर विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की तुलना में अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इससे प्रवेश के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा बन गई है। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
कला संकाय की 660 सीटों के मुकाबले 961 आवेदन प्राप्त हुए हैं जो इस संकाय की लोकप्रियता को दर्शाता है। वहीं बीबीए की 40 सीटों के लिए 111 आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा आकर्षण बीसीए कोर्स में देखने को मिल रहा है जहां 40 सीटों पर 251 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञान संकाय में भी छात्रों की रुचि बनी हुई है। जीव विज्ञान की 160 सीटों के लिए 397 आवेदन और भौतिक विज्ञान की 400 सीटों के लिए 516 आवेदन मिले हैं। दूसरी ओर, बीकॉम में 240 सीटों के मुकाबले अब तक 218 आवेदन आए हैं, हालांकि अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है और संख्या बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि 30 जून तक हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि आवेदन पत्र भरते समय सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें और अंतिम पुष्टि अवश्य करें।
उन्होंने आगे कहा कि बीसीए, बीबीए और विज्ञान संकाय के कोर्सों में छात्रों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। अंतिम तिथि के बाद मेरिट सूची जारी कर प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।