{"_id":"6195498783570d109563e046","slug":"rural-tubewell-operators-demonstrated-for-demands-narnol-news-rtk630143859","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण ट्यूवबेल ऑपरेटर। संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन से संबंधित एआईयूटीयूसी ने अपनी मांगों को लेकर प्रधान महेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सुरेंद्र कुमार ने किया।
इससे पूर्व एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह की मौजूदगी में अटेली ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन कर कृष्ण कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, बिशंबर दयाल को सचिव तथा सुरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके पश्चात नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने बीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम बीडीपीओ कार्यालय प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों को पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्यूबवेल ऑपरेटरों का बढ़ा हुआ वेतन अप्रैल 2020 से दिसंबर 2020 तक का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिलने से ट्यूबवेल ऑपरेटरों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है।
उन्होंने मांग की ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर का बकाया 10 महीने का वेतन भुगतान सहित बढ़ा हुआ वेतन अप्रैल 2020 से दिसंबर 2020 तक का शीघ्र खातों में जमा करवाया जाए। ऑपरेटर का ऑनलाइन अपडेट शीघ्र करवाया जाए। ऑपरेटरों का बिजली से संबंधित जोखिम भरा काम होने के कारण उन्हें सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं। ऑपरेटरों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। मास्टर सूबे सिंह ने कहा कि गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी संभाल रहे ट्यूबवेल ऑपरेटरों की गांवों में घर-घर पानी पहुंचा रहे है, लेकिन ऑपरेटर ही मानदेय को तरस रहे हैं। प्रदर्शन में रूपेश बडेसरा, प्रताप सिंह, कपिल, याद राम, नसीब सिंह, रविंद्र, ज्ञानदत्त, सुभाष व संदीप आदि उपस्थित रहे।