फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rural sanitation workers held a meeting to discuss their demands.

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने की बैठक

Sun, 25 Jan 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers held a meeting to discuss their demands.
फोटो नंबर-08बैठक के दौरान मांगों को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रोत-संस्था
नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर आयोजित ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक में नियमित कर्मचारी का दर्जा की मांग उठी। वहीं प्रधान जुगेश कुमार ने कहा कि गांवों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की थी लेकिन 18 वर्ष से अधिक सेवा देने के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि सरकार सफाई कर्मचारियों को अपना कर्मचारी माने, 28 हजार रुपये वेतन लागू करे, 8 हजार रुपये ड्रेस भत्ता दे, महिला कर्मचारियों को मातृत्व लाभ, पुरुष कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव, सफाई उपकरण उपलब्ध कराए, मनमानी हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाए तथा गजटेड छुट्टियों के अलावा 45 दिन की छुट्टी लागू करे।
विज्ञापन

कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट ने सामाजिक सुरक्षा लागू करने और श्रम कानूनों में किए गए बदलावों के विरोध में 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed