फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rural sanitary workers given memorandum

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Wed, 14 Dec 2022 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
rural sanitary workers given memorandum
कनीना। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम की अनुपस्थिति में अधीक्षक सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

यूनियन के महासचिव एडवोकेट सुभाष ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित कराने, 28 हजार रुपये मासिक वेतन तथा हर माह मानेदय की मांग को लेकर कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। बार-बार कर्मचारियों द्वारा धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सफाई के उपकरण व मास्क उपलब्ध कराने, पहचान पत्र जारी कराने की मांग को उठाया है। वहीं ईएसआई और पीएफ का पैसा मानदेय में कटता है जिसके लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के कार्ड जारी किए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में 250 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की जाए। जिले के कर्मचारियों का ईएसआईसी अस्पताल नारनौल किया जाए। महिला कर्मचारियों को मैटरनिटी लीव व पुरुष को चाइल्ड केयर लीव भी कर्मचारियों की लागू किया जाए। वहीं उनकी मुख्य मांगों में 8 हजार रुपये वार्षिक वर्दी भत्ता देने तथा जोखिम भत्ता सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग भी उठाई। इस मौके पर अशोक कुमार, पवन कुमार, धर्मेंद्र, सोनू सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed