फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Run for Unity on October 31, foot march on November 1

Mahendragarh-Narnaul News: रन फॉर यूनिटी 31 अक्तूबर को, 1 नवंबर को निकाली जाएगी पदयात्रा

Tue, 28 Oct 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Run for Unity on October 31, foot march on November 1
नारनौल। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन और योगदान को याद करने के लिए दो माह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी आयोजन सरदार @ 150 एकता मार्च को लेकर उपायुक्त ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी और 1 नवंबर को पदयात्रा की सफलता पर विचार किया गया।
विज्ञापन


डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान निबंध, वाद विवाद व व्याख्यान आदि का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार पोस्टर निर्माण बैनर निर्माण और अन्य प्रकार की गतिविधियां चलाई जाएंगी। अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान योग एवं स्वास्थ्य सत्र व राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाले नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अमृत सरोवर और सामुदायिक क्षेत्र में स्वच्छता गतिविधियां चलाई जाएंगी। राष्ट्रीय नायकों की मूर्तियों की सफाई अभियान चलेगा। स्वदेशी को अपनाने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा। वहीं नशा मुक्त भारत अभियान की प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे पोर्टल पर अपना पंजीकरण व इन गतिविधियों से संबंधित सारी जानकारी अपलोड कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed