फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ruckus for DAP at fertilizer seed sales center of Cooperative Society in Mahendragarh

Mahendragarh: डीएपी खाद के 280 बैग लेने के लिए उमड़े 500 से किसान, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाली कमान

Tue, 11 Oct 2022 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 12:52 PM IST
सार

किसान सरसों की बिजाई की तैयारी में जुट गए हैं, ऐसे में उन्हें डीएपी खाद की आवश्यकता रहेगी। खाद की कमी के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Ruckus for DAP at fertilizer seed sales center of Cooperative Society in Mahendragarh
डीएपी लेने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

महेंद्रगढ़ में कोऑपरेटिव सोसायटी के खाद बीज बिक्री केंद्र पर मंगलवार को आए 280 बैग डीएपी को लेने के लिए 500 से अधिक किसानों की भीड़ एकत्रित हो गई। केंद्र के कर्मचारी भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाए। इसके बाद धक्का-मुक्की व पहले खाद लेने के प्रयास में हंगामा हो गया। केंद्र द्वारा 112 पर कॉल कर पुलिस की सहायता ली गई। इसके बाद दो पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति में खाद्य वितरण शुरू किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के किसान सरसों की बिजाई की तैयारी में जुट गए हैं, ऐसे में उन्हें डीएपी खाद की आवश्यकता रहेगी। खाद की कमी के चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले वर्ष भी जिम्मेदार पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं करा पाए थे जिसके कारण अनेक किसानों ने बिना डीएपी खाद के ही बिजाई का कार्य पूरा किया था।
विज्ञापन

खाद बीज की दुकानों से गुणवत्ता नियंत्रण की टीम ने लिए सैंपल 
शहर के खाद बीज बिक्री की दुकानों पर कृषि विभाग की टीम द्वारा सैंपल लिए गए। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव गुणवत्ता नियंत्रक अधिकारी, डॉ. संजय यादव, सहायक योगेश कुमार और राजेश सिंह की टीम जैसे ही मंगलवार को सिनेमा रोड स्थित खाद बीज बिक्री की दुकानों पर सैंपल भरने के लिए पहुंची तो विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। टीम द्वारा 10 दुकानों से खाद बीज के सैंपल लिए गए।

टीम प्रभारी एवं उपमंडल कृषि एवं किसान कल्याण अधिकारी डॉ. अजय यादव ने बताया कि खाद बीज बिक्री की दुकानों पर सैंपल लिए गए हैं। इन सेंटरों को पंचकूला लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा और जो भी सैंपल फेल पाए जाते हैं उन दुकानदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई विक्रेता किसानों को गुणवत्ता रहित बीज बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ सीधा मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed