फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   RTA takes action on two overloaded vehicles

दो ओवरलोड़ वाहनों पर आरटीए ने की कार्रवाई

Wed, 30 Dec 2020 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
RTA takes action on two overloaded vehicles
आरटीए की टीम ने दो ओवर लोड वाहनों को चार किलोमीटर पीछा करके पकड़ा। तय क्षमता से अधिक पत्थर मिलने व सरकारी वाहन को नुकसान पहुुंचाने के प्रयास में नांगल चौधरी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार आरटीए टीम में तैनात सिपाही विनोद कुमार समेत अन्य स्टाफ बीती रात ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के लिए निजामपुर रोड से होते हए दताल मोड़ पहुंचा। दताल गांव की तरफ से हाईवे की सर्विस लेन पर तीन-चार ट्रक व डंपर पत्थरों से भरे हुए आ रहे थे। टीम ने वाहनों चालकों को रुकने का इशारा किया। लेकिन, चालकों ने वाहनों को नहीं रोका और नारनौल की तरफ भगने लगे। टीम ने वाहनों का पीछे कर रोकने की कोशिश की। करीब चार किलोमीटर दूर तक पीछा किया और टोल के पास रोकने का प्रयास किया। हाईवे के निर्माण कार्य के कारण दो ट्रक चालक भाग ले गए जबकि दो को टीम ने पकड़ लिया। इस दौरान दो ट्रकों को ट्रक मालिकों ने बंद कर दिया और चालक वाहन छोड़कर खेतों में भाग गए। बाद में टीम उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान हानिफ निवासी नूंह व बहाव के रुप में हुई। चालकों ने बताया की दोनों वाहन ओवरलोड थे। मालिकों ने जीपीएस से वाहनों को बंद कर दिया है। वाहनों की जांच में तय क्षमता से अधिक पत्थर मिला। नांगल चौधरी थाना पुलिस ने दोनों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed