फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   RSS organised a procession in the city on Dussehra.

Mahendragarh-Narnaul News: आरएसएस ने दशहरा पर नगर में किया पथ संचलन

Thu, 02 Oct 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
RSS organised a procession in the city on Dussehra.
फोटो नंबर-02संघ के एक सौ वर्ष पूरे होने पर नारनौल में पथ संचलन करते स्वयं सेवक। संवाद
नारनौल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने वीरवार को दशहरे पर राव बंशीसिंह पार्क में शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया।
विज्ञापन

संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन विशेष रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम आर्य और मुख्य वक्ता नरेंद्र परमार रहे जबकि संचालन नगर संघ चालक विजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व कमांडेंट आरके स्वामी, गोविंद भारद्वाज व तुलसीदास पिपलानी सहित कई वरिष्ठ स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विधायक ओमप्रकाश यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, नप उपप्रधान संजय यादव, संजय सैनी, मनीष वशिष्ठ, गजेंद्र बोहरा व जेपी सैनी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। भारत माता और संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार तथा माधव राव गोलवलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

बंशीसिंह पार्क से शुरू हुआ संचलन आजाद चौक, मानक चौक, पुल बाजार, महावीर चौक, रेस्ट हाउस रोड, नलापुर व किला रोड से होते हुए पुनः पार्क में संपन्न हुआ। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में बैंडबाजों की धुन पर कदमताल करते चल रहे थे। मार्ग में विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता नरेंद्र परमार ने कहा कि संघ ने 100 वर्षों में आजादी की लड़ाई से लेकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तक कई संकल्प पूरे किए हैं। उन्होंने दशहरे के अवसर को प्रतीकात्मक बताते हुए कहा कि 100 वर्ष पूर्व इस दिन संघ की स्थापना असत्य पर सत्य की विजय के संदेश के रूप में हुई थी। यह प्राचीन राष्ट्रीय चेतना का पुनरुद्धार है, जो हर युग की चुनौतियों के अनुरूप नए रूप में प्रकट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed