फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rs 3.42 crore will be spent on connecting ten johads in rural areas with canal water.

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण क्षेत्र के दस जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ने पर खर्च होंगे 3.42 करोड़ रुपये

Tue, 04 Feb 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rs 3.42 crore will be spent on connecting ten johads in rural areas with canal water.
फोटो संख्या:63- सतनाली में सूखा जोहड़--संवाद - फोटो : फतेहगढ सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ अवनींद्र कुमार।
महेंद्रगढ़। सिंचाई विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ और सतनाली क्षेत्र के पांच गांवों के दस जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ने के लिए 3.42 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति मिल गई है। हाल ही में फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक में भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

गांव गडानिया, बवाना, लावन, सतनाली व बुचौली के दस जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ा जाएगा। इन जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ने के बाद भूजल स्तर में सुधार होने के साथ नहरों में भी टेल तक पानी पहुंच सकेगा। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया पिछले सप्ताह हुई हरियाणा फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक में जोहड़ों को नहरी नेटवर्क से जोड़ने की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह के जन संवाद कार्यक्रमों और नवनिर्वाचित विधायक कंवर सिंह के धन्यवादी दौरों के दौरान कई ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव दिए थे। अब फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल गई है। बरसात के दिनों में इन गांवों से जो छोटी नहरें गुजरती थीं, उनमें पानी छोड़ने के कारण नहरें टूटकर खेतों में भर जाता था। अब अब इन जोहडों के जुड़ने से न सिर्फ खेतों में जलभराव से निजात मिलेगी, बल्कि भूजल रीचार्ज में भी मदद मिलेगी। अब छोटी नहरों में पानी भी लगातार चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
- इन गांवों के जोहड़ों को जोड़ा जाएगा नहर से
गांव गडानिया के तीन जोहड़ों को खेड़की नहर, बवाना के दो जोहड़ बवाना माइनर, लावन का एक जोहड़ लावन डिस्ट्रीब्यूटरी, सतनाली के तीन जोहड़ सतनाली डिस्ट्रीब्यूटरी एवं ढाणा माइनर और बुचौली का एक जोहड़ गांव की सीमा से गुजरने वाली बुचौली माइनर से जोड़ा जाएगा। सिंचाई विभाग जल्द ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed