{"_id":"661da75b45fb001a1203e1c4","slug":"rps-invoiced-13-buses-10-did-not-get-first-aid-box-three-issued-permit-invoices-narnol-news-c-203-1-sroh1010-108866-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आरपीएस की 13 बसों का चालान, 10 में नहीं मिला फर्स्ट एड बॉक्स, तीन का किया परमिट चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आरपीएस की 13 बसों का चालान, 10 में नहीं मिला फर्स्ट एड बॉक्स, तीन का किया परमिट चालान
Tue, 16 Apr 2024 03:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर सोमवार को आरटीए, पुलिस और दमकल विभाग की ओर से आरपीएस स्कूल में वाहनों की जांच की गई। सोमवार दोपहर को सदर थाना प्रभारी धर्मबीर के नेतृत्व में पुलिस, आरटीए और दमकल विभाग से उप दमकल अधिकारी विकास कुमार ने विभिन्न प्रकार की जांच की। इसके बाद 13 बसों में खामियां मिलने के बाद चालान किया गया। इसमें से 10 बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला और तीन का परमिट चालान किया गया।
उप दमकल अधिकारी विकास कुमार की ओर से वाहनों में फायर सेफ्टी सिलिंडर, स्कूल में फायर उपकरण और फायर एनओसी सहित अन्य प्रकार की सुविधाओं की जांच की। इसमें से फायर एनओसी सहित अन्य प्रकार के दस्तावेज दुरुस्त मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
उप दमकल अधिकारी विकास कुमार की ओर से वाहनों में फायर सेफ्टी सिलिंडर, स्कूल में फायर उपकरण और फायर एनओसी सहित अन्य प्रकार की सुविधाओं की जांच की। इसमें से फायर एनओसी सहित अन्य प्रकार के दस्तावेज दुरुस्त मिले।
विज्ञापन

शामली शुगर मिल में चनावी चर्चा करते किसान
विज्ञापन