फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roadways will soon get buses under kilometer scheme

रोडवेज विभाग को जल्द मिलेगी किलोमीटर स्कीम के तहत बसें

Mon, 09 May 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways will soon get buses under kilometer scheme
नारनौल। रोडवेज बसों की कमी से जूझ रहे हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने किलोमीटर स्कीम के तहत 1000 नई बसें बेड़े में शामिल करने का निर्णय लिया है। सरकार जल्द टेंडर प्रक्रिया समेत सभी शर्तें पूरी कर जरूरत के हिसाब से प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो पर किलोमीटर स्कीम वाली बसें भेजेगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग में किलोमीटर स्कीम के तहत पहले से किलोमीटर स्कीम के तहत 600 से अधिक बसें चल रही हैं। पहले वाली योजना कामयाब होने के बाद सरकार ने अब दोबारा रोडवेज के बेड़े में किलोमीटर स्कीम के तहत 1000 नई बसें शामिल करने का निर्णय लिया है। किलोमीटर के तहत चलाई जाने वाली इस निजी बसों का रंग रोडवेज बसों के जैसा होगा। इन बसों पर चालक, तेल व मेंटीनेंस का पूरा खर्चा बस मालिक का होगा। इन बसों पर परिचालक हरियाणा रोडवेज विभाग का होगा। जो रोडवेज विभाग के नियमानुसार सवारियों को टिकट देगा। अभी तक रोडवेज विभाग किलोमीटर स्कीम वाली बसों को लंबे रूटों पर चला रहा है। इसके एवज में बस संचालकों को 28.97 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान कर रहा है।
विज्ञापन

-
बाक्स
- नारनौल डिपो को 30 से 35 बसें मिलने की उम्मीद
रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय के रिकार्ड के अनुसार नारनौल डिपो में रिकार्ड में 160 बसों का बेड़ा है। नारनौल बेड़े की 120 बसें पिछले कई माह से ऑन रोड हैं। इनमें 20 बसें किलोमीटर स्कीम की हैं। ऐसे में नारनौल के बेड़े में वर्तमान में करीब 40 बसों की जरूरत है। सरकार द्वारा रोडवेज बेड़े में 1000 नई बसें शामिल करने पर नारनौल डिपो को 30 से 35 बसें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार किलोमीटर योजना के तहत रोडवेज बेड़े में नई बसें शामिल करने की तैयारी कर रही है। किलोमीटर योजना के तहत डिपो पर बसें भेजने के संदर्भ में अभी महाप्रबंधक कार्यालय में कोई अधिकारिक पत्र नहीं आया है।-अनित कुमार, वर्कशॉप मेनेजर रोडवेज डिपो नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed