फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roadways Department will soon get ten minibuses

Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज विभाग को जल्द मिलेगी दस मिनी बस

Thu, 22 Dec 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways Department will soon get ten minibuses
नारनौल। रोडवेज बसों की कमी से जूझ रहा नारनौल डिपो को जल्द दस नई मिनी बसें मिलेंगी। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग में 128 नई मिनी बसें शामिल करने का निर्णय लिया है। सरकार इस संदर्भ में जल्द टेंडर प्रक्रिया समेत सभी शर्तें पूरी कर जरूरत के हिसाब से प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो पर मिनी बसें भेजेगी। इस बसों को ग्रामीण रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर कम सवारी होने से रोडवेज को लगातार राजस्व में घाटा होने के चलते ग्रामीण रूटों पर मिनी बसें चलाने का निर्णय लिया है। मिनी बसें 32 सीटर होगी जिसमें सीसीटीवी कैमरा लगा होगा। इसकी विंडों विडो प्रेशर लॉक होगी व फोन चार्ज के वाल्व लगे होंगे जिससे यात्रियों को फोन चार्ज करने में सुविधा मिलेगी। इन बसों के आ जाने से ग्रामीण क्षेत्र के कुछ रूटों के यात्रियों को अवश्य राहत मिलेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा रोडवेज डिपो में गाड़ियां लगातार कंडम होती जा रही हैं और बसों का बेड़ा खाली होता जा रहा है। पिछले तीन सालों में नारनौल डिपो की 84 गाड़ियां (दिसंबर 22 तक) कंडम हो जाएंगी यानी कुल बेड़ा का 50 प्रतिशत से अधिक गाड़ियां कंडम हो जाएंगी लेकिन अभी तक सरकार की ओर से डिपो को तीन साल से मात्र 15 गाड़ियां मिली हैं। 11 लाख की जनसंख्या वाले जिला डिपो में 160 बसों का बेड़ा स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में रोडवेज की 96 गाड़ियां हैं इनमें 6 नई तथा 9 मिनी बसें भी शामिल हैं। इसके अलावा 20 बसें लीज की बसें हैं। इस वर्ष लगभग 12 बसें कंडम हुई हैं और छह नई बसें आई हैं। बसों की कमी के चलते विभिन्न रूटों पर सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है स्थिति
बेड़े में स्वीकृत बसें - 160
रोडवेज बसें - 81
लीज की बसें - 20
रोडवेज मिनी बसें - 09
कुल बसें - 110 (नई बसें शामिल)
नई बसें - 06
सरकार रोडवेज बेड़े में नई मिनी बसें शामिल करने की तैयारी कर रही है। डिपो को दस नई मिनी बसें जल्द मिलेगी -नवीन शर्मा, महाप्रंबधक, रोडवेज डिपो, नारनौल।

नारनौल डीपो में मिनी बसें आयसर कंपनी की आएगी। रोडवेज बसें लीलेंड कंपनी की है। मिनी बसें आने से ग्राणीण रूटों पर राजस्व की बढ़ोतरी होगी। -अनीत कुमार, वर्कशॉप मैनेजर, हरियाणा रोडवेज, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed