{"_id":"65b54fa5fa9c922b8f0c4e45","slug":"roadways-department-will-issue-ncmc-card-for-concessional-and-free-travel-narnol-news-c-196-1-nnl1004-108772-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रियायत व मुफ्त में यात्रा करने के लिए रोडवेज विभाग जारी करेगा एनसीएमसी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रियायत व मुफ्त में यात्रा करने के लिए रोडवेज विभाग जारी करेगा एनसीएमसी कार्ड
Sun, 28 Jan 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। अब रोडवेज बसों में रियायती यात्रा सुविधा के लिए एनसीएमसी कार्ड जारी किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी रोडवेज महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया गया है।
ई-टिकटिंग मशीन आने के बाद बिना कार्ड के सुविधा पात्र विभिन्न श्रेणियों के लाभार्थियों को मुफ्त, रियायती यात्रा सुविधा की टिकट जारी नहीं हो रही थी। पत्र में कहा गया है कि स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाएं, राज्य के जिन चार कलाकारों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया, युद्ध में शहीद की विधवाओं, दिव्यांग पूर्व सैनिक, वीरता पुरस्कार विजेता पुलिसकर्मी, हरियाणा रोडवेज के नियमित कर्मचारियों की विधवाओं को मृत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति तक हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ ले सकेंगे। पत्र में कहा गया है कि उपरोक्त श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों के नाम व पते की सूची की सत्यापित प्रति जिला प्रशासन व सैनिक बोर्ड से प्राप्त करके कार्यालय में भेजे, ताकि एनसीएमसी कार्ड जारी किया जा सके। ई-टिकटिंग मशीन शुरू होने के बाद मुफ्त में यात्रा करने वाले लाभार्थियों को सुविधा नहीं मिल रही थी।