{"_id":"699b3d78eed913f5e908f1d6","slug":"roadways-department-employees-are-flouting-orders-narnol-news-c-203-1-mgh1004-124274-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज विभाग के कर्मचारी उड़ा रहे आदेशों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज विभाग के कर्मचारी उड़ा रहे आदेशों की धज्जियां
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- शहर के बालाजी चौक से निकलती रोडवेज की बस---संवाद
महेंद्रगढ़। राज्य परिवहन विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र के अंदर से बसों को न ले जाने के आदेशों के बाद भी आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से दिसंबर में आदेश जारी किए गए थे।
आदेशों में शहर के बाहरी रूटों की बसें शहर की घनी आबादी वाले मुख्य मार्गों से होकर नहीं गुजरेंगी। इन बसों को राव तुलाराम चौक, फ्लाईओवर, माजरा चुंगी, गोशाला रोड से संचालित करने के निर्देश दिए गए थे ताकि बाजार क्षेत्र और मुख्य चौराहों पर लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
लेकिन विभाग के अपने ही कर्मचारी इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। प्रतिदिन बस स्टैंड से रेवाड़ी वाया बवानियां, भोजावास, कुंड के लिए बसें शहर के बीचों-बीच से ही आवागमन कर रही हैं।
विज्ञापन
शहर के अंदर से गुजरते समय ये बसें यातायात को पूरी तरह बाधित कर देती हैं। बता दें कि 15 दिसंबर को महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी, रेवाड़ी, कुंड, बवानिया तक की बसों को शहर के अंदर की बजाय फ्लाईओवर, सिसोठ, माजरा चुंगी तक चलाने के निर्देश दिए थे।
यह निर्णय शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए लिया गया था। इसके लिए राज्य परिवहन विभाग ने बस स्टैंड पर नोटिस चस्पा कर यह आदेश जारी किया था। साथ ही आदेश की अवेहलना करने वाले चालक व परिचालकों को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। उसके बावजूद भी आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -
-वर्जन:
बसों को शहर के अंदर से लेकर जाने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। अगर कोई चालक व परिचालक आदेशों की अवहेलना कर रहा है तो उच्च अधिकारियों को शिकायत करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़