{"_id":"64f0da303ddb983f590226b8","slug":"roadways-buses-ran-more-than-8555-kilometers-revenue-also-increased-narnol-news-c-196-1-nnl1004-3799-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 8555 किलोमीटर ज्यादा दौड़ी रोडवेज बसें, राजस्व में भी हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 8555 किलोमीटर ज्यादा दौड़ी रोडवेज बसें, राजस्व में भी हुई बढ़ोतरी
Thu, 31 Aug 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। रक्षाबंधन पर्व पर अन्य दिनों की तुलना में रोडवेज बसें 8555 किलोमीटर ज्यादा दौड़ते हुए यात्रियों को समय पर पहुंचाया। वहीं महिला व बच्चों के निशुल्क होने के बाद भी सामान्य दिनों की तुलना में 29 व 30 अगस्त को ज्यादा राजस्व प्राप्त हुआ है। 28 अगस्त को 34270 किलोमीटर रोडवेज बसें चली थीं, जिससे 16.90 लाख राजस्व मिला था। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं व बच्चों के लिए बस निशुल्क करने की वजह से 29 अगस्त को 39095 किलोमीटर रोडवेज बस दौड़ी, जिससे 17.44 लाख और 30 अगस्त को 42825 किलोमीटर चली थी, जिससे 20.79 लाख रुपये का राजस्व मिला है।
रक्षाबंधन पर्व पर दो दिन के लिए महिलाओं और बच्चों के लिए रोडवेज बसों में सफर निशुल्क किया गया था। इस दौरान 29 अगस्त को करीब 12 हजार तो 30 अगस्त को करीब 23 हजार महिलाओं व 15 साल से कम उम्र के बच्चों ने रोडवेज बसाें में निशुल्क सफर किया, जिससे परिवहन विभाग को 29 अगस्त को करीब पांच लाख और 30 अगस्त को करीब नौ लाख रुपये का राजस्व घाटा हुआ है। वहीं, विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों दिनों में यात्री भार अधिक था, जिसकी वजह से अन्य दिनों की तरह ही राजस्व प्राप्त हुआ है। ऐसे में परिवहन विभाग को निशुल्क बस चलाने के बाद भी नुकसान नहीं उठाना पड़ा।
उन्होंने बताया कि महिलाओं के साथ-साथ पुरुष यात्री भी सफर कर रहे थे, जिनसे किराया लिया गया है। नारनौल डिपो प्रधान अनिल भीलवाड़ा ने बताया कि 29 अगस्त के दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त की मध्य रात्रि तक सभी महिलाओं तथा 15 साल तक के बच्चों को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने में सभी चालक, परिचालक, बीआई, डीआई, सीआई, चेकिंग स्टाफ तथा वर्कशॉप स्टाफ ने कड़ी मेहनत की। इसकी वजह से सभी महिला व बच्चे अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन
31 अगस्त को सफर करने वाली महिलाओं से लिया गया किराया
जिले में इस बार 30 व 31 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में 30 अगस्त को ही रक्षाबंधन पर्व मनाया गया था। वहीं शहरी क्षेत्र में 31 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। ऐसे में वीरवार को रक्षाबंधन मनाने वाली महिलाओं को रोडवेज बसों में सफर करने पर किराया देना पड़ा। इस दिन रक्षाबंधन पर्व मनाने वाली महिलाओं को निशुल्क बसों का फायदा नहीं मिल सका।
वर्जन
दो दिन में करीब 35 हजार महिलाओं ने रोडवेज बसों में सफर किया है। पहले दिन करीब 12 हजार तो दूसरे दिन करीब 23 हजार महिलाओं व 15 से कम उम्र के बच्चों ने सफर तय किया था। अब सामान्य दिनों की तरफ बसों का संचालन किया जाएगा।
-ब्रह्म प्रकाश, सीआई रोडवेज डिपो नारनौल।