{"_id":"5eb3b5508ebc3e908a717879","slug":"roadways-bus-lift-labour-hisar21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की एक बस से मजदूरों को भेजा हिसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल बस सुभाष स्टेडियम में मजदूरों को लेकर जाने के लिए खड़ी
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
नारनौल। मजदूरों को गृह प्रदेश पहुंचाने का काम दोबारा से शुरू हो गया है। सुबह एक बस से मजदूरों को हिसार भेजा गया है। हिसार से ट्रेन से बिहार जाएगे। इसके अलावा कनीना व महेंद्रगढ़ से एक-एक बस से मजदूरों को हिसार भेजा जाएगा। सरकार से निर्देशों के अनुसार रोडवेज मजदूरों को पहुंचा रही है। जानकारी के अनुसार 15 बसों से यूपी के मजदूरों को भेजा जाएगा। इससे पहले भी यूपी के मजदूरों को बस से भेजा गया था। इसके लिए सरकारी निर्देशों का इंतजार है। बता दें कि बुधवार को नांगल चौधरी और नारनौल में ठहरे श्रमिकों को सुभाष स्टेडियम में लाया गया था। इसके अलावा अन्य जगहों पर ठहरे मजदूरों को भेजने की तैयारी है। सुभाष स्टेडियम में करीब 400 मजदूरों को रखा गया है। दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से अब तक 5300 प्रवासियों की थर्मल स्कैनर से जांच की गई है। जांच के बाद इन प्रवासियों को भूमिका कॉलेज, आरपीएस कॉलेज, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय में रोका गया है। यहां से सभी को सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।