{"_id":"68ab5fcbb86af9a8e9031e34","slug":"roads-submerged-due-to-rain-power-supply-affected-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128727-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से सड़कें जलमग्न, बिजली आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से सड़कें जलमग्न, बिजली आपूर्ति प्रभावित
Mon, 25 Aug 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
नारनौल/नांगल चौधरी। नारनौल, नांगल चौधरी और निजामपुर में शनिवार पूरी रातभर और रविवार को दिन में रुक-रुककर बारिश हुई। नांगल चौधरी में दो दिन से हो रही जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। वहीं फसलों को जीवनदान मिल गया। वहीं कई जगहों पर जलभराव से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं नाले जाम होने से सड़कों और बाजारों में जलभराव हो गया। इससे दुकानदारों को पानी निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। नांगल चौधरी के गांधी बाजार में पानी भरने से और निकासी नहीं होने के कारण सीवर लाइन के ढक्कन को हटाना पड़ा। इससे पानी धीरे-धीरे कम हुआ।
गौरतलब है कि शनिवार को नारनौल में 8.5, महेंद्रगढ़ में 24, सतनाली में 21.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं नांगल चौधरी और निजामपुर क्षेत्र में 11.6 जबकि कनीना में 9 मिलीमीटर, अटेली में भी 9.8 मिलीमीटर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज की गई थी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, नूंह मेवात, सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नारनौल में शनिवार रात बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा मोहल्ला मिश्रवाड़ा, संघीवाड़ा, भूप कॉलोनी, सलामपुरा, रामकरण दास कॉलोनी, मेहता चौक, जमालपुर, नई सराय आदि मोहल्लों में 20 से 25 मिनट के लिए बिजली कट लगते रहे। नांगल चौधरी व माली टिब्बा में इंसुलेटर खराब होने के कारण कुछ स्थानों पर करीब 1.30 से 2 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
इंसेट
जिले में 23 की सुबह आठ से 24 अगस्त को पांच बजे तक बारिश पर एक नजर
ब्लॉक एमएम
नारनौल 35.5
महेंद्रगढ़ 50.5
कनीना 40.0
अटेली 36.5
नांगल चौधरी 34.5
सतनाली 21.0
वर्जन :
बारिश के दौरान बिजली लाइन में फॉल्ट की संभावना अधिक रहती है। फॉल्ट को ठीक करते समय कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद की जाती है। कई बार फॉल्ट ढूंढने में भी समय लगता है। प्रयास है कि बिजली आपूर्ति सामान्य रहे। आमजन से अपील है कि कर्मचारियों का सहयोग करें।-मोहम्मद अजहरूद्दीन, एसडीओ, बिजली निगम, नारनौल।