फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roads of more than 150 streets will be repaired

Mahendragarh-Narnaul News: 150 से अधिक गलियों की सड़कें होंगी दुरुस्त

Sat, 14 Dec 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 14 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Roads of more than 150 streets will be repaired
महेंद्रगढ़। करीब दस वर्ष बाद सड़कों को गड्ढामुक्त होने की उम्मीद जगी है। शहर की 15 वार्डों की 150 से अधिक गलियों की दशा सुधारने का कार्य होगा। नगर पालिका करीब 1.50 करोड़ रुपये से 15 वार्डाें की गलियों की बदहाल सड़कों का निर्माण शुरू कराएगा।
विज्ञापन

15 वार्डों की 150 से अधिक गलियां 10 वर्ष से जर्जर हैं। कहीं टाइल उखड़ गई तो कहीं गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई कॉलोनियों में तो पक्की गलियां तक नहीं बनी हैं। दस वर्ष पूर्व शहर की अधिकांश गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल बिछाई गई थी।
विज्ञापन

इन गलियों में कहीं अधूरे निर्माण तो कहीं गहरे गड्ढे होने से शहरवासियों की समस्या बढ़ गई है। शहर की विष्णु कॉलोनी, भानाराम कॉलोनी, देवीलाल कॉलोनी, मूर्तिनगर की अधिकांश गलियां अभी कच्ची हैं। जेई नवदीप ने बताया कि नगर पालिका की ओर से अक्तूबर में शहर के 15 वार्डों की 150 से अधिक सड़कों का करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर लगाया गया था। अब टेंडर विभिन्न एजेंसियों को अलॉट कर दिया गया है। एक-दो गलियों का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन..
नगर पालिका की ओर से करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों की 150 से अधिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। एक-दो सड़कों का निर्माण शुरू किया जा चुका है। जल्द ही सभी सड़कों का निर्माण करवा दिया जाएगा।- संजोश शर्मा, एमई, नगर पालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed