फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roads became streets...it takes 30 minutes to complete a five minute journey.

Mahendragarh-Narnaul News: सड़कें बनीं गलियां... पांच मिनट का सफर पूरा करने में लगते 30 मिनट

Wed, 03 Jul 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 03 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Roads became streets...it takes 30 minutes to complete a five minute journey.
फोटो संख्या:57- शॉपिंग कांप्लेक्स महेंद्रगढ़ के फेज नंबर तीन में दुकानों के बाहर लगाया गया सामा
महेंद्रगढ़। नगरपालिका की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के दावे अभी तक धरातल पर नजर नहीं आए हैं। पिछले 17 माह के कार्यकाल में शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए तीन बार अभियान शुरू किया गया, लेकिन यह अभियान लोगों व दुकानदारों के विरोध के चलते महज एक-दो दिन ही चल पाया। हालांकि शहर की सरकार बनते ही प्रथम प्रस्ताव अतिक्रमण हटाने का ही पास किया गया था, लेकिन अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाया है।
विज्ञापन

शहर में मुख्य बाजार में अतिक्रमण होने के कारण सड़कें गली बन कर रह गई हैं। 10 से 15 फीट तक दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सामान फैला दिया है। जाम के कारण मात्र पांच मिनट के रास्ते में 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है। नगरपालिका ने दावा किया था कि अतिक्रमण हटाया जाएगा। शहर की अच्छी खासी चौड़ी सड़कें दिन के समय सिमटकर रह जाती हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सड़कें 30 से 35 फीट तक चौड़ी हैं, लेकिन दिन के समय इन सड़कों पर निकलना दूभर हो जाता है। सड़कों के दोनों ओर इतना अतिक्रमण होता है कि सड़कों की चौड़ाई मात्र 10 से 12 फीट रह जाती है। दुकानदार सड़क के दोनों ओर सामान बाहर रखकर अतिक्रमण तो करते ही हैं उनके बाद उनके आगे वाहन लग जाते हैं। इसके अलावा सड़कों पर कहीं रेहड़ी वाले खड़े होतें हैं, तो कहीं फड़ी वाले दुकान सजाए रहते हैं। बाजार में आने वाले ग्राहक भी कम नहीं हैं वो अपने वाहनों को बीच सड़क के ऊपर खड़ा कर शॉपिंग के लिए दुकान में चले जाते हैं। वाहन खड़े करके एक-दो घंटे में वापस आते है। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन बाजारों में दिनभर रहती है जाम की स्थिति
शहर के मुख्य रूप से सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, चार फेज में बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मसानी चौक, आईटीआई रोड, भूतपूर्व सैनिक कैंटीन के सामने, 11 हट्टा बाजार मार्ग, परशुराम चौक से मसानी चौक, रेलवे रोड, ब्रह्मचारी रोड पर अतिक्रमण के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सिनेमा रोड पर मसानी चौक के पास एक तो सड़क मार्ग की चौड़ाई कम और ऊपर से अतिक्रमण होने के कारण सुबह व शाम को घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर के बाजारों में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों की ओर से लगातार उन्हें अतिक्रमण को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। नपा के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही योजनाबद्ध तरीके से पूरे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण के स्थाई समाधान को लेकर भी योजना तैयार की जाएगी।

-रमेश सैनी, नपा प्रधान महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:57- शॉपिंग कांप्लेक्स महेंद्रगढ़ के फेज नंबर तीन में दुकानों के बाहर लगाया गया सामा

फोटो संख्या:57- शॉपिंग कांप्लेक्स महेंद्रगढ़ के फेज नंबर तीन में दुकानों के बाहर लगाया गया सामा

फोटो संख्या:57- शॉपिंग कांप्लेक्स महेंद्रगढ़ के फेज नंबर तीन में दुकानों के बाहर लगाया गया सामा

फोटो संख्या:57- शॉपिंग कांप्लेक्स महेंद्रगढ़ के फेज नंबर तीन में दुकानों के बाहर लगाया गया सामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed