{"_id":"6717eb39a68f2e5a270d0ae1","slug":"roads-and-streets-will-be-pothole-free-a-total-of-rs-8-crore-will-be-spent-on-32-roads-narnol-news-c-203-1-sroh1010-112877-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गड्ढामुक्त होंगी सड़कें व गलियां, 32 सड़कों पर कुल 8 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गड्ढामुक्त होंगी सड़कें व गलियां, 32 सड़कों पर कुल 8 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Tue, 22 Oct 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- मोहल्ला खटीकान से 11 हट्टा बाजार सड़क मार्ग बदहाल अवस्था में--संवाद
महेंद्रगढ़। लंबे समय से शहर की बदहाल सड़कों से परेशानी उठा रहे शहरवासियों को अब जल्द ही सड़कों के गड्ढों से निजात मिलेगी। नगरपालिका की ओर से मंगलवार को 32 सड़कों व गलियों के निर्माण के लिए करीब आठ करोड़ रुपये के 25 टेंडर लगाए हैं।
जिम्मेदारों का दावा है कि आगामी 10 दिन में सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएंगी तथा एक माह के समय में निर्माण शुरू कराया जाएगा। हालांकि अभी तक जिम्मेदार शहर के सबसे प्रमुख 11 हट्टा बाजार की फाइल पर लगे ऑब्जेक्शन को दूर नहीं कर पाएं हैं। 32 सड़कों में शहर के वार्डों के अलावा प्रमुख सड़कें शामिल की गई हैं। इन टेंडरों में दो लाख रुपये से नीचे के निर्माण वाली सड़कों को एक ही टेंडर में शामिल किया गया है। प्रथम चरण में उन सड़कों पर काम होगा जो पांच साल या इससे अधिक समय पूर्व बने थे।
10 साल से सड़कों की नहीं ली गई थी सुध
पिछले दस सालों के दौरान सड़कों का निर्माण तो दूर जिम्मेदार पैचवर्क तक नहीं करा पाए थे। बदहाल सड़कों के गड्ढों से आए दिन शहर में औसतन चार से पांच दुर्घटनाएं होना आम बात है। लेकिन अब नपा की ओर से नई सरकार का गठन होते ही शहर में विकास कार्य शुरू करने के प्रयास भी तेजी से बढ़ा दिए गए हैं। शहर के गोशाला रोड, मसानी से परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, शॉपिंग कांप्लेक्स के सभी रोड, सिनेमा रोड, परशुराम चौक से सब्जी मंडी रोड, आईटीआई रोड, मसानी चौक से डुलाना रोड, ब्रह्मचारी रोड सहित वार्डों के मुख्य रास्ते लंबे समय से बदहाल हैं।
विज्ञापन
प्रथम चरण में यह होंगे काम
राव बहादुर सिंह की कोठी से सब्जी मंडी गेट तक, वाल्मीकि मंदिर से 11 हट्टा बाजार तक, साईं मंदिर से पुराना महिला महाविद्यालय, वाल्मीकि मंदिर से विजय पार्षद के मकान तक, भाई रामसिंह की कोठी से मोहल्ला सराय नारनौल रोड, बालाजी चौक से प्याऊ तक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा डोर-टू डोर कचरा प्रबंधन, शहर में स्ट्रीट लाइटें लगवाने, मसानी चौक से हाईपर जिम तक सड़क निर्माण के टेंडर एक सप्ताह में लगा दिए जाएंगे।
नगरपालिका की ओर से मंगलवार को 25 टेंडर लगाए गए हैं। एक सप्ताह से दस दिनों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद टेंडर अलॉट कर सड़कों के निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। प्रथम चरण में जो सड़कों 5 साल या इससे अधिक समय पहले बनी थी उनपर काम शुरू कराया जाएगा।
-संयोग शर्मा, एमई नगरपालिका महेंद्रगढ़।
शहर में विकास को लेकर अब योजनाबद्ध तरीके से काम कर दिया गया है। सबसे पहले सड़कों की दशा सुधारने के लिए करीब आठ करोड़ रुपये के 25 टेंडर लगाए जाए चुके हैं। साथ ही शहर में तिरंगा लाइटें लगाने के लिए दस लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। साथ ही जो सड़कें 5 साल के दौरान बनी थी उनपर पैचवर्क के लिए 25 लाख रुपये खर्च करने की योजना है। अब शहर में तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे व जो भी विकास की योजनाएं बनी थी उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा।
-रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।