{"_id":"66ccc43ec8035a864c0d746f","slug":"roads-and-markets-submerged-due-to-40-mm-rain-in-four-hours-narnol-news-c-203-1-sroh1010-111669-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चार घंटे में 40 एमएम बारिश से सड़कें व बाजार जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चार घंटे में 40 एमएम बारिश से सड़कें व बाजार जलमग्न
Mon, 26 Aug 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- बाला जी चौक पर भरा बारिश का पानी--संवाद
महेंद्रगढ़। चार घंटे में 40 एमएम बारिश के बाद शहर में जलभराव होने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर की कोई सड़क या गली ऐसी नहीं थी जलभराव की समस्या से परेशानी न हुई हो।
राहगीरों व वाहन चालकों को सड़कों व चौक चौराहों पर भरे पानी के बीच से गुजरना पड़ा, लेकिन बारिश रुकने के करीब दो घंटे बाद ही जलस्तर कम होना शुरू हो गया था। शहर के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक कभी तेज कभी हल्की बारिश का क्रम चलता रहा।
यहां जलभराव से लोगों को अधिक परेशानी
दोपहर को हुई बारिश के चलते शहर के सबसे व्यस्त शॉपिंग कांप्लेक्स की सड़कें लबालब हो गई। सिनेमा रोड पर बदहाल सड़क पर भरे पानी से लोगों को गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा नागरिक अस्पताल परिसर में जलभराव के बाद लोगों को खासी परेशानियाें का सामना करना पड़ा। गोशाला रोड, मसानी चौक, सिनेमा रोड, बालाजी चौक, नगरपालिका, रेलवे रोड, रामविहार कालोनी, मोहल्ला महायचान, शंकर मार्केट, एसडीएम आवास रोड, बस स्टैंड, आईटीआई रोड पर जलभराव के बाद लोग पानी से गुजरते रहे। वाहनों के गुजरने के बाद उठने वाली लहरों के कारण पानी दुकानों के अंदर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
31 तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जयलाल ने बताया कि 31 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बार जिले में 2.36 लाख एकड़ में बाजरा, 47 हजार एकड़ में कपास व 12 हजार एकड़ में पशुचारा व 415 एकड़ में मूंगफली की फसल के अलावा करीब 500 एकड़ में सब्जियों की फसल है। पिछले तीन सप्ताह से लगातार मौसम परिवर्तनशील रहने व हल्की बदलवाई रहने से कपास की फसल पर सफेद मक्खी व हरा तेला के प्रकोप का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि बाजरे की फसल में तेजी से बढ़वार हो रही है, लेकिन कपास की फसल पर कीटों का खतरा मंडरा रहा है।

फोटो संख्या:60- पुराने डाकघर के पास जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर--संवाद