{"_id":"693083caa43bbfb8e6092e3b","slug":"road-will-connect-medical-college-koreawas-to-logistics-hub-narnol-news-c-196-1-nnl1004-133037-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मेडिकल कॉलेज कोरियावास से लॉजिस्टिक हब तक कनेक्ट होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मेडिकल कॉलेज कोरियावास से लॉजिस्टिक हब तक कनेक्ट होगी सड़क
विज्ञापन
फोटो 14जिला योजना समिति की बैठक लेते डीसी कैप्टन मनोज कुमार।स्रोत डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। लघु सचिवालय में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान-2041 को अंतिम रूप देने पर विचार किया गया। इस दौरान आउटर रिंग रोड को भी पूरा करने की योजना है।
योजना के अनुसार रघुनाथपुरा के पास से महर्षि च्यवन ऋषि मेडिकल कॉलेज कोरियावास के नजदीक से लॉजिस्टिक हब तक कनेक्ट किया जाएगा। साथ ही उन्नत जल वितरण प्रणाली और आधुनिक सीवरेज नेटवर्क की स्थापना की योजना है।
रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए अब लॉजिस्टिक हब को भी कंट्रोल्ड एरिया में सीमांकित किया गया है। पूर्व मंत्री व नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने भी अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि यह प्लान भविष्य में विकास की दिशा तय करेगा। जिला नगर योजनाकार मनदीप सिहाग ने बताया कि सरकार की योजना है कि शहरी क्षेत्र के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मौजूदा सड़कों का नवीनीकरण हो और नई सड़कों का निर्माण हो।
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उदय सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, डीएमसी रणवीर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।