{"_id":"672e6a45232d6325930b2468","slug":"road-will-be-built-from-ateli-gate-to-railway-station-for-rs-65-lakhs-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113173-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अटेली फाटक से रेलवे स्टेशन तक 65 लाख में बनेगा सड़क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अटेली फाटक से रेलवे स्टेशन तक 65 लाख में बनेगा सड़क मार्ग
विज्ञापन
इंद्रजीत शर्मा
कनीना। पिछले दस सालों से अटेली फाटक से रेलवे स्टेशन तक बदहाल 700 मीटर सड़क मार्ग से परेशान लोगों को फरवरी माह में राहत मिल जाएगी। कस्बे की नगरपालिका की ओर से इस सड़क मार्ग के निर्माण पर 65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण होने के बाद करीब 15 गांवों व कस्बे की 20 हजार से अधिक की आबादी को आवागमन के लिए सुगम राह मिल सकेगी।
नगरपालिका की ओर से इस सड़क मार्ग के निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर कर दिया गया है। कस्बावासियों व विभिन्न गांवों के ग्रामीणों द्वारा पिछले दस सालों से इस बदहाल सड़क मार्ग के नव निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। हालांकि, नपा की ओर से देर से ही सही, लेकिन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए इसके निर्माण की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिम्मेदारों का दावा है कि 15 दिन में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और फरवरी माह तक पूरा कर दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
कस्बे के अलावा इन गांवों की आबादी को मिलेगा लाभ
कनीना कस्बे के साथ नजदीकी गांव चेलावास, उन्हाणी, ककराला, मोहनपुर, नांगल, इसराना, पड़तल, रामबास, ढाणा, भोजावास, रसूलपुर, सुंदरह, राता, महासर के ग्रामीण इस मार्ग का अधिक प्रयोग करते हैं। इस मार्ग पर आए दिन हादसे होना आम बात थी। कस्बावासियों ने नगर पालिका को बार-बार इसकी शिकायत देकर बनाने की मांग उठाई थी। गढ़ी महासर माता के मेले में देशभर से 40 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। अधिकांश रेल द्वारा आते हैं। साथ ही वर्षभर गढ़ी महासर माता के मंदिर में अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं आवागमन रहता था। रेलवे रोड की बदहाली से परेशानी होती थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
वर्जन
क्षेत्र के लोगों की ओर से लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। अटेली फाटक से स्टेशन तक 700 मीटर तक यह मार्ग बनाया जाएगा। वर्क ऑडर्र जारी कर दिया गया है। आगामी 15 दिन में काम शुरू कराया जाएगा। नगरपालिका का प्रयास है कि जल्द ही सभी बदहाल सड़कों की दशा सुधारी जाए। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।-- समय पाल सिंह, सचिव नगर पालिका कनीना।
विज्ञापन
कनीना। पिछले दस सालों से अटेली फाटक से रेलवे स्टेशन तक बदहाल 700 मीटर सड़क मार्ग से परेशान लोगों को फरवरी माह में राहत मिल जाएगी। कस्बे की नगरपालिका की ओर से इस सड़क मार्ग के निर्माण पर 65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण होने के बाद करीब 15 गांवों व कस्बे की 20 हजार से अधिक की आबादी को आवागमन के लिए सुगम राह मिल सकेगी।
नगरपालिका की ओर से इस सड़क मार्ग के निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर कर दिया गया है। कस्बावासियों व विभिन्न गांवों के ग्रामीणों द्वारा पिछले दस सालों से इस बदहाल सड़क मार्ग के नव निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। हालांकि, नपा की ओर से देर से ही सही, लेकिन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए इसके निर्माण की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिम्मेदारों का दावा है कि 15 दिन में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और फरवरी माह तक पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कस्बे के अलावा इन गांवों की आबादी को मिलेगा लाभ
कनीना कस्बे के साथ नजदीकी गांव चेलावास, उन्हाणी, ककराला, मोहनपुर, नांगल, इसराना, पड़तल, रामबास, ढाणा, भोजावास, रसूलपुर, सुंदरह, राता, महासर के ग्रामीण इस मार्ग का अधिक प्रयोग करते हैं। इस मार्ग पर आए दिन हादसे होना आम बात थी। कस्बावासियों ने नगर पालिका को बार-बार इसकी शिकायत देकर बनाने की मांग उठाई थी। गढ़ी महासर माता के मेले में देशभर से 40 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। अधिकांश रेल द्वारा आते हैं। साथ ही वर्षभर गढ़ी महासर माता के मंदिर में अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं आवागमन रहता था। रेलवे रोड की बदहाली से परेशानी होती थी।
विज्ञापन
वर्जन
क्षेत्र के लोगों की ओर से लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। अटेली फाटक से स्टेशन तक 700 मीटर तक यह मार्ग बनाया जाएगा। वर्क ऑडर्र जारी कर दिया गया है। आगामी 15 दिन में काम शुरू कराया जाएगा। नगरपालिका का प्रयास है कि जल्द ही सभी बदहाल सड़कों की दशा सुधारी जाए। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।