फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road to 11 Hatta Bazaar will be built with Rs 3.6 crores

Mahendragarh-Narnaul News: 3.6 करोड़ से 11 हट्टा बाजार की बनेगी सड़क

Tue, 17 Dec 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 17 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Road to 11 Hatta Bazaar will be built with Rs 3.6 crores
फोटो संख्या:58- 11 हट्टा बाजार में बदहाल सड़क --संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से करीब 3.6 करोड़ रुपये से शहर की 11 हट्टा बाजार की सड़क का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका की ओर से टेंडर अलॉट कर दिया गया। सभी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता नवदीप ने बताया कि काफी समय से इस मार्ग को बनाने के लिए कई तकनीकी समस्या आ रही थी, जिसके कारण सड़क निर्माण के लिए टेंडर लगाने में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या को दूर कर नवंबर में टेंडर लगाया दिया गया था। 13 दिसंबर को टेंडर अलॉट किया गया।
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर चार एजेंसियों आई हैं। अब उनके दस्तावेजों की जांच कर नए वर्ष पर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। करीब 3.6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला मार्ग 1800 मीटर लंबा व 10 मीटर चौड़ा होगा। सड़क बनाने के लिए छह माह की अवधि रखी गई है। शहर के 11 हट्टा बाजार की सड़क की हालत खस्ता होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर का मुख्य बाजार होने के कारण लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई। इस मार्ग को पुराने नारनौल रोड के नाम से जाना जाता है। इस मार्ग पर शहर के मुख्य बाजार भी लगता हैं। इसके अलावा नारनौल से रेवाड़ी की जाने का भी सबसे छोटा रास्ता हैं। इस मार्ग पर मसानी चौक, पाठशाला रोड, परशुराम चौक, बास मोहल्ला, सैनीपुरा, गुर्जरों की ढ़ाणी में हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। टूटी सड़क के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इस मार्ग पर पांच से छह फिट की दूरी पर गड्ढे बने हुए हैं। यह मार्ग दो महाविद्यालय, मॉडल संस्कृति स्कूल, 148-बी से जोड़ता हैं। इसके अलावा यह मार्ग 50 से अधिक गांवों को शहर से जोड़ता है। दिनभर इस मार्ग से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। टूटी सड़क के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग पर 500 से अधिक दुकानें हैं। इसके कारण आमजन, दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के लोगों की मानें तो करीब 10 वर्ष पहले इस मार्ग पर निर्माण हुआ था। इसके बाद नगर पालिका ने इसकी सुध नहीं ली। सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

----------------
वर्जन...
करीब 3.6 करोड़ रुपये से बनने वाली 11 हट्टा बाजार की सड़क का टेंडर अलॉट कर दिया गया है। सड़क निर्माण के लिए चार एजेंसियों ने आवेदन किया है। अब उनके दस्तावेजों की जांच कर नववर्ष पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। सड़क निर्माण के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। - संजोग शर्मा, एमई, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed