{"_id":"6733b4f59a6fa50036057147","slug":"road-safety-oath-administered-to-students-narnol-news-c-196-1-nnl1004-118079-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई
Wed, 13 Nov 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 12 के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रवक्ता धर्म सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय तथा कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी व पालन के लिए जागरूक करना है। यदि प्रारंभ से ही विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के भाव जागृत कर दिए जाएं तो आगे चलकर बहुत सारी दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश कुमार ने कहा कि विद्यालय तथा स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र हमारे देश का भविष्य हैं।
उन्हें सड़क यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना नितांत आवश्यक है, क्योंकि दिन प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अंत में धर्म सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर प्रवक्ता दयानंद, होशियार सिंह, जोगेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, मलखान सिंह, सुनील, कमलेश, शर्मिला, दीपिका, गजराज, प्रदीप कुमार, राकेश पीटीआई, सुनील, विक्रम, श्रवण आदि उपस्थित थे। संवाद