फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road safety lesson taught to students

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

Sun, 28 Apr 2024 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Road safety lesson taught to students
नारनौल। नारनौल में थाना यातायात प्रबंधक निरीक्षक नरेश कुमार ने निजी स्कूल नारनौल के विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। टीम ने विद्यार्थियों और स्कूल बस चालकों को वीडियो के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर उनकी पालना करने के लिए समझाया गया। टीम ने जेब्रा लाइन क्रॉस करने के बारे में भी बताया, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, अपनी गति सीमा में ही वाहन चलाएं। बच्चों को स्कूल बस से उतार कर सावधानी पूर्वक रोड पार करवाएं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान ट्रैफिक थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर नरेश कुमार व उनकी टीम द्वारा बच्चों को जानकारी दी गई कि ओवर स्पीड में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सड़क दुर्घटना का कारण बन जाते हैं, जिसके बारे में चालकों को सजग रहना चाहिए। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की पूरी पालना करनी चाहिए। कार व हल्के वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए, अपनी लेन में वाहन चलाना चाहिए। पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार के नशे की हालत में कभी वाहन ना चलाएं। विद्यार्थियों को समझाया गया कि 18 वर्ष के होने से पहले हमें व्हीकल नहीं चलाना चाहिए। 18 वर्ष के होने उपरांत ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed