{"_id":"6abd58ceafdd7c17e0026c34","slug":"road-riddled-with-potholes-thousands-of-people-face-daily-inconvenience-narnol-news-c-203-1-sroh1011-130567-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, रोजाना हजारों लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, रोजाना हजारों लोग परेशान
विज्ञापन
फोटो संख्या:-61 यादव सभा महेंद्रगढ़ के पास टूटा रोड। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में यादव सभा से देवीलाल पार्क तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद नगर पालिका की ओर से इसकी मरम्मत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।
ढिल्लू, राहुल यादव और नरेन सैनी ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना करीब पांच हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। इनमें विद्यार्थी, कर्मचारी, दुकानदार और आसपास के अन्य लोग शामिल हैं। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालक अचानक सड़क के दूसरे हिस्से में चले जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। रात के समय समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि कम रोशनी में गड्ढे आसानी से दिखाई नहीं देते।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को कई बार वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। इससे समय भी अधिक लगता है। उनका कहना है कि सड़क की हालत जल्द सुधारी जाए तो रोजाना आवागमन करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से सड़क का निरीक्षण करवाकर गड्ढों को भरने और पूरी सड़क की उचित तरीके से मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क से सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा।
-- -- -- -- -- -
वर्जन:
टेंडर लगाकर शहर में जहां पर भी गड्ढे बने हुए है उन सभी को भरवाया जाएगा। इसके साथ-साथ जहां अधिक रोड टूटा हुआ है उसकी शीघ्र मरम्मत करवा दी जाएगी।-रमेश सैनी चेयरमैन, नगरपालिका महेंद्रगढ़।