{"_id":"66d8b84d54ab135acb01b39c","slug":"road-opened-after-15-days-of-culvert-construction-people-got-relief-narnol-news-c-196-1-nnl1003-115779-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिया निर्माण के 15 दिन बाद खोला गया रास्ता, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिया निर्माण के 15 दिन बाद खोला गया रास्ता, लोगों को मिली राहत
Thu, 05 Sep 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 05 Sep 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-16समाचार प्रकाशित होने के बाद खोला गया रास्ता। संवाद
नारनौल। मोहल्ला महल बूस्टिंग स्टेशन के पास पानी निकासी के लिए नाला बनाए जाने के बाद करीब 15 दिनों से रास्ता बंद था। बंद रास्ते के समाचार को एक सितंबर के अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद मंगलवार को यह रास्ता ठीक करके खोल दिया गया है।
मोहल्ला महल में बारिश के पानी की निकासी छलक नाले में करने के लिए इस नाले का निर्माण किया गया था। नाले का निर्माण कर देने के बाद वहां से निकली मिट्टी के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगा दिए गए थे, जिसके कारण यह रास्ता करीब 15 दिनों तक बंद रहा। इस रास्ते के बंद रहने से यहां से आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा स्कूली बसों का यहां से निकलना मुश्किल हो रहा था।
अमर-उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए इस रास्ते को तुंरत प्रभाव से ठीक करवाया। इस बारे में नगर परिषद के एक्सईएन सुंदर सिंह श्योराण ने बताया कि रास्ता ठीक कर देने के बाद बरसात से इस रास्ते में जहां मिट्टी दब गई है, उसे भी ठीक करने के लिए ठेकेदार को कहा गया है। उन्होंने बताया कि स्कूली बस व बड़े वाहन यहां से गुजरने के कारण यहां और मिट्टी डाल कर इसे एकदम समतल करने के लिए ठेकेदार को बोल दिया गया है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।