फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road narrowed due to encroachment on Narnaul-Rewari road, fear of accidents

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर अतिक्रमण होने से संकरी हुई सड़क, हादसों का बना भय

Sun, 26 May 2024 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 May 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Road narrowed due to encroachment on Narnaul-Rewari road, fear of accidents
नारनौल। नारनौल से रेवाड़ी की ओर जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर दुकानदारों ने 15 फुट तक अतिक्रमण किया हुआ है। इस वजह से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेवाड़ी रोड पर छलक नाले का मोड़ मुड़ते ही सड़क पर किए गए अतिक्रमण से हादसों का भय बना रहता है। वहीं, अब तक कुछ हादसे घटित भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर कुछ दुकानें व खोखे बने हुए हैं। दुकानदार दुकानों को आगे बढ़ाते-बढ़ाते मुख्य सड़क तक आ गए हैं। यह मार्ग अति व्यस्त मार्ग है और इससे रेवाड़ी दिल्ली जाने वाली बसों के अलावा अन्य सभी वाहन भी गुजरते हैं। इसी मार्ग पर कैलाश नगर भी बसा हुआ, जहां के लोग दुपहिया वाहन व पैदल चलकर बाजार में सामान आदि लेने जाते हैं। कैलाश नगर के लोगों ने बताया कि जैसे ही रेवाड़ी रोड का मोड़ मुड़ता है, उससे थोड़ा सा आगे ही इन दुकानदारों ने दुकान के बाहर नारनौल से रेवाड़ी जाने वाले सड़क मार्ग तक अपना सामान रखा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कारण न तो पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बचता है और अगर दोनों तरफ से वाहन आ जाए तो दुपहिया वाहन को बचाने का रास्ता भी नहीं मिलता है। कैलाश नगर के लोगों ने बताया कि इन दुकानों के अतिक्रमण के कारण अभी थोड़े दिन पहले एक व्यक्ति को गाड़ी ने टक्कर मार दी थी और एक स्कूटी सवार महिला टीचर की भी मौत हो गई थी। कैलाश नगर के लोगों ने बताया कि एक-दो बार यातायात प्रभारी को भी इस बारे में बताया था, जिसके बाद उन्होंने दुकानदारों का सामान हटवाया। अब कुछ समय बाद हालात फिर वैसे ही बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------



फिलहाल चुनावी ड्यूटी लगी हुई है। समय मिलेते ही सड़क से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। मैं स्वयं जाकर रेवाड़ी रोड का निरीक्षण करूंगा। मुख्य सड़क पर इस तरह अतिक्रमण बिल्कुल नहीं करने दिया जाएगा।



नरेश कुमार, यातायात प्रभारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed