{"_id":"6a5a73e74052ca84920dad3e","slug":"road-dug-up-a-year-ago-for-laying-a-pipeline-repairs-not-carried-out-narnol-news-c-203-1-sroh1011-128272-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पाइपलाइन बिछाने के लिए एक साल पहले खोदी थी सड़क, नही हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पाइपलाइन बिछाने के लिए एक साल पहले खोदी थी सड़क, नही हुई मरम्मत
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- मोहल्ला शेरागुवाड़ी में बदहाल मार्ग--संवाद
महेंद्रगढ़। मोहल्ला शेरागुवाड़ी की सड़क पिछले एक वर्ष से टूटी पड़ी है। लोगों का कहना है कि पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को बीच से तोड़ा गया था लेकिन इसके बाद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल मोदाश्रम मंदिर तक जाता है। जहां श्रद्धालु इसी रास्ते से पहुंचते हैं। सड़क के बीचों-बीच बने गड्ढों के कारण दुपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी होती है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
सुरेश, गोपेश मेहता, दिनेश मास्टर और नरेश ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग पिछले एक वर्ष से लगातार उठाई जा रही है। इस संबंध में कई बार नगर पालिका को मौखिक शिकायत भी दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने और बुजुर्गों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है। लोगों ने नगर पालिका से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- --
वर्जन
नगर पालिका की ओर से शहर के विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। एस्टीमेट स्वीकृति व बजट मिलने के बाद शहर की विभिन्न सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।
रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़