फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road damaged during drinking water pipeline laying in Mohalla Sheraguwadi; residents inconvenienced.

Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला शेरागुवाड़ी में पेयजल लाइन बिछाने पर टूटी सड़क, लोग परेशान

Thu, 23 Jul 2026 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Road damaged during drinking water pipeline laying in Mohalla Sheraguwadi; residents inconvenienced.
फोटो संख्या:60- मोहल्ला शेरागुवाड़ी में बदहाल सड़क--संवाद
महेंद्रगढ़। मोहल्ला शेरागुवाड़ी से पुराने टेलीफोन कार्यालय तक जाने वाली करीब 50 मीटर लंबी सड़क पानी की पाइपलाइन बिछाने के बाद से जर्जर है। सावन में इस मार्ग से प्रतिदिन दो हजार से अधिक श्रद्धालु और आम नागरिक शहर के प्रसिद्ध मोदाश्रम मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में पहुंचते हैं। टूटी सड़क के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों दिनेश मास्टर, नरेश, शैलेंद्र, रवि अरोड़ा और महेंद्र ने बताया कि पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। काम पूरा होने के बाद सड़क को पहले की स्थिति में नहीं लाया गया। अब मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी टाइलें और फैली मिट्टी राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों, पैदल चलने वालों और बुजुर्गों को हो रही है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि हर बार जल्द सुधार का आश्वासन मिलता है, लेकिन मौके पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़क से होकर गुजरने को मजबूर श्रद्धालुओं
इस मार्ग पर स्थित मोदाश्रम शहर के पुराने और प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। सावन के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं को क्षतिग्रस्त सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है जिससे असुविधा के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

--------
वर्जन
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से मोहल्ला शेरागुवाड़ी मेन रोड पर पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को तोड़ा गया था। कुछ हिस्से में पाइप लाइन डालने का कार्य हो चुका है। इस सड़क का निर्माण शीघ्र ही करवाया जाएगा।
--- सुरेंद्र, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed