{"_id":"68af58cac4aee502890df2aa","slug":"road-collapsed-due-to-rain-car-got-stuck-inside-the-pit-narnol-news-c-196-1-nnl1003-128850-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से धंसी सड़क, गड्ढे के अंदर फंसी रही गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से धंसी सड़क, गड्ढे के अंदर फंसी रही गाड़ी
विज्ञापन
फोटो नंबर-11दया नगर में धंसी सड़क के अंदर फंसा खड़ी गाड़ी के पीछे का हिस्सा।
नारनौल। शहर में मंगलवार को हुई बारिश से जहां शहर में कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। वहीं दया नगर में एक सड़क अचानक धंस गई। करीब पांच से सात साल पहले बनी सड़क के अचानक इस तरह धंस जाने से कॉलोनी के लोगों में राेष बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क काफी साल पुरानी है और अनेक छोटे-बड़े वाहन भी सड़क से गुजरते रहते हैं।
इस दौरान एक गाड़ी भी उस गड्ढे में फंस गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह सड़क धंसना निर्माण कार्य पर सवालिया निशान है। उन्होंने कहा कि इस तरह से कोई हादसा भी हो सकता है। सड़क धंसने के बाद लोगों ने क्रेन की सहायता से गाड़ी को बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने नगर परिषद की चेयरपर्सन को अवगत करवाया।
लोगों ने बताया कि सड़क के इस तरह धंसने के कारण की जांच होनी चाहिए। यह सीवर लाइन या फिर सड़क की मिट्टी नीचे बैठ गई। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि फिलहाल इस गड्ढे में नप द्वारा अभी तक मिट्टी ही डलवाई गई।
विज्ञापन
वर्जन-
दया नगर में सड़क कहा धंसी है मेरे संज्ञान में मामला नहीं आया है। अब पता चलने के बाद दया नगर में सड़क की जांच करवाई जाएगी और उसे ठीक तरह से बनवाया जाएगा।
सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल।