फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ritika first in 400 meter lemon race and Tanushree first in badminton.

Mahendragarh-Narnaul News: 400 मीटर नींबू दौड़ में रितिका व बैडमिंटन में तनुश्री प्रथम

Thu, 17 Oct 2024 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ritika first in 400 meter lemon race and Tanushree first in badminton.
फोटो संख्या:55- खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से वीरवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, बैडमिंटन, रस्साकशी, नींबू दौड़, 100 व 400 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम ए विजेता रही।
विज्ञापन

रस्साकशी में टीम बी (महिला), द्वितीय वर्ष के छात्र (पुरुष), महिला बैडमिंटन में तनुश्री, पुरुष बैडमिंटन में जकारिया विजेता रहे। वहीं 400 मीटर नींबू दौड़ में रितिका तथा पुरुष में रोहित यादव विजेता रहे। जबकि 100 मीटर महिला दौड़ में प्रियंका सबसे तेज दौड़ी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेकर खेल आयोजनों से सीख लेनी चाहिए। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए, जो एक बेहतर इंसान बनाता है। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने पर्यावरण स्थिरता के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में एसओईटी खंड के सामने एक पौधा लगाया। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. फूल सिंह ने प्रतिभागियों को इस तरह के आयोजनों में प्रतिभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग प्रौद्योगिकी विभाग के शिक्षक प्रभारी डॉ. शम्मी मेहरा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अथक प्रयासों के लिए संकाय और स्टाफ सदस्यों अनिल, तरुण और सुमन, दीपक कुमार शर्मा, राकेश का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed