{"_id":"671d3223b3358dd40c07e31d","slug":"ritika-first-in-200-meter-race-badal-first-in-1600-meter-race-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112959-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 200 मीटर दौड़ में रितिका, 1600 मीटर में बादल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 200 मीटर दौड़ में रितिका, 1600 मीटर में बादल प्रथम
Sat, 26 Oct 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- गांव दौंगडा अहीर में लंबी कूद में हिस्स लेता खिलाड़ी--संवाद
कनीना। उपमंडल के गांव दौंगड़ा अहीर में शनिवार को अमीलाल टूर्नामेंट का शुभारंभ गांव की सरपंच सुनीता देवी, ठाकुरजी मंदिर के महाराज महावीर दास, शेरानंद महाराज के द्वारा पहलवान अमीलाल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
यंग फार्मर क्लब दौंगड़ा अहीर के प्रधान इंजीनियर विकास यादव ने बताया कि टूर्नामेंट 2 दिन चलेगा। इसमें कबड्डी, कुश्ती समेत एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे। सरपंच सुनीता देवी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्टता प्राप्त करने की इच्छा का परिचायक है। महाराज महावीर दास ने कहा कि युवावस्था में खेलों में रुचि लेने से शारीरिक व मानसिक विकास उत्पन्न होता है।
प्रतियोगिता के यह रहे परिणाम
महिला मटका दौड़ में प्रमिला प्रथम, सावित्रि द्वितीय व सुनीता तृतीय रहीं। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में रितिका प्रथम, निधि द्वितीय व कामया तृतीय रहीं। अंडर-14 की 400 मीटर दौड़ में अनीता प्रथम, मीन द्वितीय व नंदिनी तृतीय रहीं। 800 मीटर में शिवानी प्रथम, निशा द्वितीय व एकता तृतीय रहीं। लड़कियों की अंडर-17 की 800 मीटर दौड़ में दीक्षा प्रथम, नताशा द्वितीय व खुशी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
लड़कों की अंडर-17 की 100 वे 200 मीटर दौड़ में बादल प्रथम, तिलक द्वितीय व हिमेश तृतीय रहा। 400 मीटर में पवन प्रथम, मनीष, द्वितीय व हर्ष तृतीय रहा। 1600 मीटर में बादल प्रथम, तिलक द्वितीय व हिमेश तृतीय रहा। लंबी कूद में खेतानाथ प्रथम, अविनाश द्वितीय व संजय तृतीय व ऊंची कूद में वेद प्रकाश प्रथम, खेतानाथ द्वितीय व अविनाश तृतीय रहे। गोला फैंक में कुलदीप प्रथम, विकास द्वितीय व अविनाश तीसरे स्थान पर रहे।
इस अवसर पर अंजू यादव अध्यक्ष पंचायत समिति सिहमा, जयप्रकाश यादव अध्यक्ष पंचायत समिति कनीना, प्रीतम सिंह पुलिस चौकी इंचार्ज, कंवर सिंह कलवाड़ी, अमर सिंह सैदपुर, करण सिंह तिगरा, बस्तीराम मौजूद रहे।