फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rising Number of Cholesterol Patients in Mahendragarh; Poor Dietary Habits Identified as the Primary Cause

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में बढ़ रहे कॉलेस्ट्रॉल के मरीज, बिगड़ा खानपान बना मुख्य कारण

Mon, 06 Apr 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rising Number of Cholesterol Patients in Mahendragarh; Poor Dietary Habits Identified as the Primary Cause
फोटो संख्या:57 शहर के नागरिक अस्पताल में दवाओं के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
महेंद्रगढ़। बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान के चलते शहर में कॉलेस्ट्रॉल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल में इन दिनों प्रतिदिन औसतन 30 मरीज कॉलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याओं के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में आने वाले मरीजों में युवाओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है जो पहले कम देखने को मिलती थी। डॉक्टरों के अनुसार देर रात तक जागना, फास्ट फूड और तली-भुनी चीजों का अधिक सेवन, साथ ही शारीरिक गतिविधियों की कमी कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने के प्रमुख कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, मानसिक तनाव भी इस समस्या को गंभीर करता है। कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय रोग, ब्लड प्रेशर और स्ट्रॉक जैसी गंभीर बीमारियां होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि लोगों को अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने की आवश्यकता है। सुबह की सैर, योग और हल्का व्यायाम अपनाकर कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही, हरी सब्जियां, फल और कम तेल वाला भोजन लेने की सलाह दी जा रही है।

वर्जन:
मरीजों का उपचार कर उचित परामर्श दिया जा रहा है। मरीजों को अधिक तली चीजें खाने से बचना चाहिए और योग करने चाहिए। साथ ही अगर किसी को कॉलेस्ट्रॉल की समस्या आती है तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर दवा लेनी चाहिए। इस मामले में किसी प्रकार की ढील नहीं बरतनी चाहिए। -डॉ. संदीप कुमार, सिविल सर्जन, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article