{"_id":"6a9b155f01926d1e8e040f39","slug":"riddhi-raj-secured-first-place-in-dance-anjali-kumari-in-singing-and-rupesh-in-debate-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129734-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नृत्य में रिद्धि राज, गायन में अंजलि कुमारी और वाद-विवाद में रूपेश रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नृत्य में रिद्धि राज, गायन में अंजलि कुमारी और वाद-विवाद में रूपेश रहे प्रथम
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक दिवस समारोह-2026 का समापन हो गया। नृत्य प्रतियोगिता में रिद्धि राज ने बाजी मारी, जबकि मंशा दास दूसरे स्थान पर रहीं।
वहीं, एकल गायन में अंजलि कुमारी ने प्रथम और रवि यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण में भी रिद्धि राज प्रथम रहीं और खुशी शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कोलाज निर्माण प्रतियोगिता में सूर्यांश दसोंधी ने प्रथम तथा राणा राम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में रूपेश ने पहला और अक्षित कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। कविता प्रतियोगिता में कीर्ति प्रथम तथा नीलम शर्मा द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
आशुभाषण प्रतियोगिता में राशि चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अमर राज और अनुष्का दीप संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में हर्षित फोगाट, रुद्रनाथ मिश्रा, अक्षत पांडेय और सौरभ गुप्ता की टीम प्रथम रही। शिवांश सिंह, जतिन शर्मा, सुमित कुमार और सुरेंद्र कुमार की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन कार्यक्रम में एनसीटीई नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा ने कहा कि अच्छे शिक्षक में पिता, मित्र और दार्शनिक के गुण होने चाहिए। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों के लिए प्रभावी शिक्षक बनने की जरूरत पर जोर दिया।