फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rewari Road Fourlane work stuck due to lack of budget

बजट के अभाव में रेवाड़ी रोड फोरलेन का काम अटका

Sat, 04 Dec 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rewari Road Fourlane work stuck due to lack of budget
नारनौल। नगर परिषद द्वारा रेवाड़ी रोड को गंदे नाले के पुल से लेकर नरूला होटल तक करीब दो किमी फोरलेन करने का प्लान तैयार किया था। सड़क चौड़ी करने के लिए एक किलोमीटर तक उसकी दोनों तरफ खोदाई करके गिट्टी भी डाल दी गई, मगर बजट नहीं आने के कारण दो साल से काम अटका हुआ है। इतना समय बीत जाने के बाद भी न तो सरकार ने इसका बजट भेजा और न ही नगर परिषद, नेशनल हाईवे अथॉरिटी और किसी जनप्रतिनिधि ने इस पर ध्यान दिया। ऐसे में शहर की सीमा में महज 4 मीटर चौड़े इन नेशनल हाईवे नंबर 11 पर वाहनों का दबाव बढ़ने की वजह से 10 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मां-बेटे समेत पांच लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। शहर की सीमा में कृष्णावती नदी के पुल के निकट दो सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, पर किसी की जान नहीं गई। ऐसे में यदि इस सड़क को जल्द चौड़ा नहीं किया गया तो और भी लोगों को जान जा सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल हाईवे नंबर 11 यानी रेवाड़ी रोड पर शहर की पुरानी सीमा यदुवंशी शिक्षा निकेतन मोड़ तक थी। शहर की सीमा में वर्तमान में रेवाड़ी रोड की चौड़ाई महज 4 मीटर है। चौड़ाई कम होने की वजह से 6 नवंबर 2019 को डीजल से भरा एक टैंकर गंदे नाले के पुल के निकट पलट गया था, जिससे उसमें आग लग गई थी। कई घंटे तक डीजल जलने से पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था। तब नगर में पुल के नवनिर्माण एवं शहर की सीमा में सड़क को चौड़ा करने की आवाज जोर-शोर से उठी थी। उस समय लोगों की मांग पर नगर परिषद ने गंदे नाले के पुल से लेकर शहर की सीमा में करीब 2 किलोमीटर तक आने-जाने के लिए सात-सात मीटर चौड़ी सड़क तथा बीच में डिवाइडर का निर्माण करवाने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

नगर परिषद ने सड़क को चौड़ा करने के लिए प्रस्ताव भेजकर 5.62 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर करवा लिया था। उसके बाद गंदे नाले के पुल से करीब एक किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ खुदाई करवा कर रोड़े डालकर उसे चौड़ा करने का आधार भी तैयार कर लिया गया था। उस समय नगर परिषद ने सड़क के इस निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने की बात कही थी। लेकिन एक किलोमीटर तक आधार तैयार करने के बाद काम बंद कर दिया। तभी से इस सड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। नगर परिषद का कहना है कि बजट से अभाव में सड़क को चौड़ा करने का कार्य अधूरा पड़ा है, परंतु शहर के लोगों के यह बात हजम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी रोड निवासी मनोज शर्मा ने कहा कि 2 साल तक बजट पास न होने की बात उनके गले नहीं उतर रही है। या तो नगर परिषद के अधिकारी व जनप्रतिनिधि सरकार से बजट की मांग नहीं कर रहे हैं या सरकार से बजट आने के बाद उसे दूसरे मद में खर्च कर दिया है। ऐसे में दोबारा इस सड़क का बजट कैसे मिले।
---------------
वर्जन
बजट नहीं मिला है, लेकिन ऊपर से लेटर आ चुका है। वन विभाग को पेड़ काटने के बारे में भी लिख चुके हैं। जल्द ही रोड का काम शुरू कर दिया जाएगा। -अंकित वशिष्ट, एक्सईएन, नगर परिषद नारनौल।

-----------
वर्जन
रोड का बजट पास होने का पत्राचार हो चुका है। इसी हफ्ते रोड का काम शुरू करवाया जाएगा। -ओमप्रकाश यादव, राज्य मंत्री हरियाणा सरकार
---------
वर्जन
पेड़ काटने व वन विभाग की जमीन अधिग्रहण पर नगर परिषद को चालान राशि जमा करवाने के बाद भारत सरकार से एनओसी मिलेगी उसके बाद रोड को फोरलेन बनाने का काम शुरू कर सकते हैं। -रजनीश कुमार, वन रेंजर नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed