फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rewari-Ringas and Bhiwani-Jaipur will be operated on June 1

Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-रींगस और भिवानी-जयपुर एक जून होगी संचालित

Wed, 28 May 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 28 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rewari-Ringas and Bhiwani-Jaipur will be operated on June 1
फोटो नंबर-07नारनौल का रेलवे स्टेशन।
नारनौल। यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित और जयपुर-भिवानी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन एक जून से किया जाएगा।
विज्ञापन

रेवाड़ी से रींगस की तरफ से नारनौल 12:40 पर आगमन और 12:42 पर प्रस्थान करेगी। वहीं रींगस से रेवाड़ी की तरफ से 16.48 बजे आगमन और 16:50 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा जयपुर से भिवानी की तरफ से नारनौल 10:54 आगमन और प्रस्थान 10:18 बजे प्रस्थान करेगी। भिवानी से जयपुर की तरफ से नारनौल 19:19 बजे आगमन और 19:21 प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन एक, छह, सात, आठ, 11, 14, 15, 21, 22, 25, 28 व 29 जून को (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा एक, छह, सात, आठ, 11, 14, 15, 21, 22, 25, 28 व 29 को (12 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह रेलसेवा मार्ग में रेवाड़ी, कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 8 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित 10 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा जून से आठ एवं 10 जून से 30 जून तक (29 ट्रिप) जयपुर से 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल एक जून से 8 जून एवं 10 जून से 30 जून तक (29 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदड बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed