फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Revised schedule released for admission in PG course

Mahendragarh-Narnaul News: पीजी कोर्स में दाखिले के लिए संशोधित शेड्यूल जारी

Fri, 02 Aug 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 02 Aug 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Revised schedule released for admission in PG course
नारनौल। हरियाणा उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार पीजी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया जारी है। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा पीजी कोर्स में दाखिले के लिए संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन

पीजी कोर्स में दाखिले के लिए गत 12 से 30 जुलाई तक आवेदन किए गए थे। आवेदन करने की तिथि पहले 25 जुलाई थी। जिसे बढ़ाकर 30 जुलाई किया गया था। पीजी कोर्स में दाखिले के लिए राजकीय महाविद्यालय में उपलब्ध 14 पीजी कोर्स की सीट पर दाखिले के लिए 3420 आवेदन किए गए हैं। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में उपलब्ध 6 पीजी कोर्स की सीट पर दाखिले के लिए 1755 आवेदन किए गए हैं। शिक्षा निदेशालय जारी नए शेड्युल के अनुसार पीजी कोर्स में दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची 2 अगस्त को घोषित की जाएगी। इसमें चयनित छात्र-छात्राओं को दाखिले के लिए 2 अगस्त से 6 अगस्त तक फीस जमा करवाना अनिवार्य है। इसके बाद 8 अगस्त की शाम को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को रजिस्ट्रेशन के लिए दोबारा खोला जाएगा। 9 अगस्त से 24 अगस्त तक रिक्त सीट पर दाखिले कॉलेज स्तर पर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से किए जाएंगे। 9 अगस्त से 16 अगस्त तक दाखिले के लिए छात्रों को 100 रुपये लेट फीस और 17 से 24 अगस्त तक दाखिले के लिए छात्रों को 100 रुपये लेट फीस व 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं करवाने पर दाखिला निरस्त होगा
स्नातक प्रथम वर्ष में सत्र 2024-25 के लिए राजकीय महाविद्यालय में उपलब्ध 6 कोर्स की 1540 सीट पर 830 छात्रों ने दाखिला लिया है। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में उपलब्ध 4 कोर्स की 1100 सीट पर 765 छात्राओं ने दाखिला लिया है। दाखिला लेने वाली छात्रों में से कई ऐसे छात्र भी है, जिन्होंने दाखिले के लिए फीस तो जमा करवा दी। मगर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य अभी तक नहीं करवाया है। दाखिले के लिए छात्रों को फीस जमा करवाने के साथ-साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य करवाना अनिवार्य है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य नहीं करवाने की स्थिति में दाखिला निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातकोत्तर दाखिला शेड्यूल को संशोधित किया गया है। अब दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची 2 अगस्त को घोषित की जाएगी। इसके तहत 2 से 6 अगस्त तक फीस जमा की जा सकेगी। 9 अगस्त से 24 अगस्त तक रिक्त सीट पर दाखिले कॉलेज स्तर पर फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से किए जाएंगे।

प्रोफेसर सुनील कुमार, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल।

दाखिले के लिए छात्रों को फीस जमा करवाने के साथ-साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य करवाना अनिवार्य है। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले कई छात्र ऐसे है, जिन्होंने फीस तो जमा करवा दी मगर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य अभी तक नहीं करवाया है। छात्रों को सुचित किया जाता है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य नहीं करवाने की स्थिति में दाखिला निरस्त कर दिया जाएगा।
डॉ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed