{"_id":"65c294199c5240e0db058e2a","slug":"revenue-loss-of-rs-8-lakh-per-day-narnol-news-c-203-1-sroh1012-107243-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रतिदिन हो रहा आठ लाख के राजस्व का घाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रतिदिन हो रहा आठ लाख के राजस्व का घाटा
Wed, 07 Feb 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
सतनाली। सरकार व पटवारियों की आपसी खींचतान में आमजन पीस रहा है। सतनाली तहसील में सरकार को भी प्रतिदिन आठ लाख रुपये के राजस्व का घाटा हो रहा है।
3 जनवरी से पटवारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण तहसीलों में कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। पटवारियों की हड़ताल को चलते 33 दिन हो चुके हैं। सतनाली कस्बे के पटवारी प्रधान विकास ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से पटवारियों की दो बार वार्तालाप विफल रही। सतनाली कस्बे के लोगों की माने तो पटवारियों के हड़ताल पर जाने से प्रतिदिन सात से आठ लाख रुपये का राजस्व घाटा हो रहा है, जबकि सतनाली में प्रतिदिन लगभग 250 रिहायशी प्रमाण पत्र बनने का काम बाधित हो रहे है। इसके अलावा सिंचाई पाइप लाइन सहित अन्य प्रकार के अनुदान, किसान क्रेडिट कार्ड, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों का काम अटका पड़ा है। लोग अपने कार्याें के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। सरकार ने खराब मौसम के कारण हुई खराब फसल की गिरदावरी करने के आदेश तो दे दिए हैं, लेकिन पिछले 33 दिनों से पटवारी व गिरदावर हड़ताल पर है तो ऐसे में गिरदावरी कौन करेगा। पटवारियों व कानूनगो के हड़ताल पर जाने से सतनाली क्षेत्र में किसान अपने लोन से संबंधित दस्तावेज व युवा अपने रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर इधर-उधर घूम रहा है। पटवारी ग्रेड पे 32100 करने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे है।