फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   revealed by liquor caught in lockdown, seized ilquor was sold by to policeman

जब्त की गई शराब को दो पुलिसकर्मियों ने बेचा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
revealed by liquor caught in lockdown, seized ilquor was sold by to policeman
लॉक डाउन में पकड़ी गई शराब - फोटो : AMAR UJALA
सदर थाने के दो पुलिस कर्मियों जब्त शराब को बेच दिया। मामले का खुलासा लॉकडाउन में पकड़ी गई अवैध से हुई। जांच में पता चला कि सदर थाना में नारनौल में लाखों रुपये की जब्त की गई शराब नष्ट करने की बजाय शराब तस्कर रविंद्र को बेच दी गई।  इस पर दोनों कर्मचारियों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जुलाई 2016 को सदर थाना पुलिस ने एक कैंटर को पकड़ा था। कैंटर से अंग्रेजी शराब की लगभग 450 पेटी व बीयर की 250 पेटी बरामद हुई थी। इसमें अन्य ब्रांड के अलावा चेलंस फोर्ड ब्रांड की 165 पेटी शामिल भी थी। इस मामले में सुरेंद्र, गाड़ी चालक व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस केस का फैसला होने के बाद 26 दिसंबर 2019 को शराब को नष्ट करने के आदेश दिए गए गए थे। दूसरी ओर लॉकडाउन के दौरान 16 अप्रैल को शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि स्थानीय केशव नगर में अवैध शराब बेचने के लिए लाई गई है। इस पर छापेमारी के दौरान शराब तस्कर रविंद्र भागने में कामयाब हो गया। लेकिन,पिकअप से अंग्रेजी शराब की 30 व देशी शराब की 10 पेटी बरामद हुई। अंग्रेजी शराब का मार्का चेलंस फोर्ड था। जो वर्तमान में स्थानीय स्तर पर चलन में नहीं है। तीन मई को थाना शहर पुलिस ने फरार शराब तस्कर लीला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में लीला ने बताया कि सदर थाना के मुंशी विनोद व मालखाना मोहर्रिर रोहतास ने खरीदी थी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर गिरफ्तार करने के आदेश जारी कर दिए। जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed