फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Retired headmaster's pocket cut

Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत मुख्य अध्यापक की जेब काटी

Sat, 17 Jun 2023 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 17 Jun 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Retired headmaster's pocket cut
महेंद्रगढ़। रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गए बदमाशों ने सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक की 43 हजार रुपये से भरी जेब काट ली। पीड़ित पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। गांव मेघनवास निवासी सेवानिवृत मुख्य अध्यापक छोटे लाल(80) ने बताया कि वह शनिवार की सुबह लगभग 10:30 बजे सिनेमा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक गया था। खाते से खराब फसलों की मुआवजा राशि 43 हजार रुपये निकलवाकर वह पैदल-पैदल अनाज मंडी के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जा रहा था। पुलिस थाने के पास पीछे से दो युवकों ने आकर उसके पास बाइक रोकी और माजरा चुंगी जाने का रास्ता पूछा। सेवानिवृत मुख्य अध्यापक ने उनको रास्ता बता दिया। इसके बाद बाइक सवार दोनों युवकों ने मुख्य अध्यापक को बैंक के पास छोड़ देने के लिए कहा। उन्होंने उसको बाइक पर बैठा लिया। लगभग 500 मीटर दूरी पर स्थित बैंक के पास उन्होंने उसको उतार दिया। मात्र दो मिनट के रास्ते में ही बाइक सवार युवकों ने जेब काट ली जिसके अंदर 43 हजार रुपये थे। जब उतरकर उसने अपना कुर्ता देखा तो उस पर कटा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed