फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Retaining a village vote while living in the city: a long struggle for the form.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में रहकर भी गांव का वोट, फॉर्म के लिए लंबी जद्दोजहद

Sun, 21 Jun 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Retaining a village vote while living in the city: a long struggle for the form.
फोटो संख्या:65- सतनाली में ग्रामीणों से बातचीत करते बीएलओ--संवाद - फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद
महेंद्रगढ़। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई ग्रामीण अब शहरों में रहने लगे हैं लेकिन उनका नाम अब भी गांव की वोटर लिस्ट में दर्ज है। इस वजह से उन्हें फॉर्म और जानकारी लेने के लिए गांव और शहर के बीच बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बीएलओ विक्रम ने बताया कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के बीएलओ सुबह करीब छह बजे से ही काम में जुट जाते हैं। वे गांवों और शहरों में जाकर मतदाता सूची से जुड़े कार्य पूरे कर रहे हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब मतदाता का मोबाइल नंबर पुराना या गलत होता है। कई लोग शहर में रहने के कारण अपना नंबर बदल लेते हैं, जिससे उनसे संपर्क करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

कई बार पड़ोसियों से भी सही जानकारी नहीं मिल पाती और लोग फॉर्म लेने से भी बचते हैं। ऐसे में बीएलओ को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है ताकि हर मतदाता तक फॉर्म पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रह रहे मतदाता सुरेंद्र, ममता, रूकमनी और बिजेंद्र ने बताया कि वे लंबे समय से शहर में रह रहे हैं, लेकिन वोट गांव में दर्ज है। उन्हें फॉर्म लेने के लिए गांव जाना पड़ रहा है जो उनके लिए काफी परेशानी भरा है। उनका कहना है कि अगर फॉर्म शहर में ही उपलब्ध हो जाएं और प्रक्रिया की सही जानकारी मिल जाए तो समस्या काफी कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed