{"_id":"5db1ef198ebc3e016843370f","slug":"result-political-assembly-election-narnol-news-rtk524639177","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केंद्रीय मंत्रियों, हेमा मालिनी व सीएम पर भारी पड़ी राहुल गांधी और हुड्डा की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केंद्रीय मंत्रियों, हेमा मालिनी व सीएम पर भारी पड़ी राहुल गांधी और हुड्डा की जनसभा
विज्ञापन
जीत के बाद महावीर चौक पर विजय जूलुस निकालते हुए विजेता प्रत्याशी
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवाद सहित केंद्रीय मुद्दों पर विधानसभा चुनाव लड़ना भाजपा को भारी पड़ गया। जिले की जनता ने साबित कर दिया कि राष्ट्रवाद का मुद्दा केवल केंद्र की राजनीति तक ही होना चाहिए। इसके इतर विधानसभा के चुनाव में क्षेत्रीय और विकास का मुद्दा जरूरी है। इसी कारण लगभग पांच महीने पहले लोकसभा चुनाव में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 89 हजार की बढ़त लेने वाली भाजपा को कांग्रेस ने 10220 वोटों से पटकनी दे दी। पार्टी के कद्दावर नेता 71 वर्षीय रामबिलास शर्मा महेंद्रगढ़ से विधानसभा चुनाव हार गए। भाजपा के दिग्गज नेता और स्टार प्रचारकों की उन्हें वोट देने की अपील भी उनको नहीं बचा पायी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम मनोहरलाल, सांसद व फिल्म स्टार हेमा मालिनी व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की रैलियां भी उन्हें जीत नहीं दिला सकीं। इधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महेंद्रगढ़ में रैली कर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिला दी। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी संदीप सिंह ने 33077 वोट लेकर समीकरण बिगाड़ने का काम किया।
भाजपा ने महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य न होने के बावजूद यहां अनुच्छेद 370 मुद्दे को भुनाने का प्रयास किया। यहां स्थानीय मुद्दों को तरजीह नहीं दी गई, जबकि क्षेत्र की जनता भाजपा से क्षेत्रीय मुद्दों पर जवाब चाहती थी। भाजपा प्रत्याशी ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मनोहरलाल के नाम पर भी वोट मांगने का प्रयास किया। रामबिलास शर्मा ने अपने चुनाव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सतनाली में जनसभा कराई। महेंद्रगढ़ शहर में हेमा मालिनी का कार्यक्रम रखा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने महेंद्रगढ़ शहर में वोट मांगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने मेघनवास चौक पर जनसभा की। जिसमें राजस्थान अलवर के सांसद बालकनाथ भी पहुंचे थे। सीएम मनोहरलाल ने महेंद्रगढ़ में नामांकन के समय जनसभा में भाजपा प्रत्याशी रामबिलास के लिए वोट मांगे थे।
पिछले करीब चार साल से शहर की जर्जर सड़कों, सीवरेज और पानी की समस्याओं के लिए लोग क्षेत्रीय विधायक व मंत्री को जिम्मेदार मान रहे थे। इसके विपरीत कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह अपने हर एक भाषण में क्षेत्रीय विकास को ही मुद्दा बना रहे थे। इस क्षेत्र के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी, आईटीआई, महिला कॉलेज, अस्पताल भवन, न्यायिक परिसर, लघु सचिवालय, आरओबी, स्वीमिंग पूल, मॉडल संस्कृति स्कूल व किसान स्कूूल सहित अन्य कार्यों को गिनाते हुए वह अपने लिए वोट की अपील कर रहे थे। राव दान सिंह के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने ही प्रचार किया। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी संदीप सिंह ने लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया।
विज्ञापन
आठ बार अहीर तो 5 बार बार ब्राह्मण ने किया नेतृत्व
महेंद्रगढ़ विधानसभा में अहीरों का दबदबा रहा है। हरियाणा बनने के बाद यहां कुल 13 बार विधानसभा में चुनाव हुए, जिसमें 8 बार अहीर समाज ने अपना विधायक बनाया। पांच बार ब्राह्मण समुदाय से रामबिलास शर्मा विधायक बने। वर्ष 1972 के बाद यहां सीधे तौर पर कांग्रेस- भाजपा की टक्कर है। रामबिलास शर्मा एक बार जनता दल और भाजपा की सीट पर चार बार विधायक बने। कांग्रेस यहां पांच बार विधायक बना चुकी है। दो बार बार विशाल हरियाणा पार्टी ने महेंद्रगढ़ सीट पर जीत हासिल की थी। एक बार निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीता था।
अब तक ये बने महेंद्रगढ़ के विधायक
वर्ष - विधायक- पार्टी
1967- कान सिंह बोहरा- निर्दलीय
1968- हरि सिंह- विशाल हरियाणा पार्टी
1972- निहाल सिंह- कांग्रेस
1977- दलीप सिंह- विशाल हरियाणा पार्टी
1982- रामबिलास शर्मा- जनता दल
1987 -रामबिलास शर्मा- भारतीय जनता पार्टी
1991- रामबिलास शर्मा-भारतीय जनता पार्टी
1996- रामबिलास शर्मा- भारतीय जनता पार्टी
2000- राव दान सिंह- कांग्रेस
2005- राव दान सिंह - कांग्रेस
2009 -राव दान सिंह- कांग्रेस
2014- रामबिलास शर्मा- भारतीय जनता पार्टी
2019- राव दान सिंह- कांग्रेस