{"_id":"68dec22ff24fc642c700943b","slug":"rest-house-built-at-a-cost-of-rs-1850-crore-will-be-inaugurated-today-narnol-news-c-196-1-nnl1004-130530-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 18.50 करोड़ रुपये से बने रेस्ट हाउस का आज होगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 18.50 करोड़ रुपये से बने रेस्ट हाउस का आज होगा उद्घाटन
Thu, 02 Oct 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 3 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र से नारनौल में अत्याधुनिक रेस्ट हाउस का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि लगभग 18.50 करोड़ रुपये से तैयार रेस्ट हाउस जिले के लिए महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने बताया कि ईसीबीसी के तहत निर्मित भवनों का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा की खपत को कम करना और ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देना है। ऐसे भवन ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में भी सहायक होते हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
बीएंडआर विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्वनी कुमार और उपमंडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 100 लोगों की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस रूम पहली मंजिल पर है, जो बड़ी बैठकों और आयोजनों के लिए उपयुक्त होगा। छोटी मीटिंग के लिए एक कमेटी रूम भी तैयार किया गया है। इसमें एक मुख्यमंत्री सूट और 2 वीआईपी रूम शामिल हैं।
विज्ञापन
इंसेट
ट्राॅमा सेंटर का उद्घाटन फिर अटका :
नारनौल के नागरिक अस्पताल में बनकर तैयार ट्राॅमा सेंटर का उद्घाटन फिर अटक गया है। 25 को मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी द्वारा वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी जिसे एक दिन पहले रद्द कर दिया। इसके बाद तीन अक्तूबर को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा उद्घाटन करने की जोरशोर से चर्चा चली। इसको लेकर भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारियों पूरी कर ली गई थी लेकिन फिर से उद्घाटन कार्यक्रम टल गया।