{"_id":"64a5c13bdf55323cde0a56f9","slug":"resolve-to-make-mahendragarh-green-5-lakh-saplings-planted-in-a-single-day-narnol-news-c-196-1-nnl1001-1686-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हरा-भरा महेंद्रगढ़ बनाने का संकल्प पूरा, एक ही दिन में 5 लाख पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हरा-भरा महेंद्रगढ़ बनाने का संकल्प पूरा, एक ही दिन में 5 लाख पौधे लगाए
Thu, 06 Jul 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
एक साथ दो हजार से अधिक पौधे लगाते नागरिक।
नारनौल। जिले के जनमानस ने बुधवार को ऐसा काम कर दिखाया जो अब से पहले कभी नहीं हुआ। नागरिकों ने एकजुट होकर एक ही दिन जिले में 5 लाख पौधे लगाने का संकल्प पूरा किया। डीसी मोनिका गुप्ता ने सभागार भवन के नजदीक से हरियाणा उदय अभियान के तहत हरा भरा महेंद्रगढ़ बनाने के इस महा अभियान की पौधारोपण के साथ शुरुआत की।
नारनौल में सभागार भवन के नजदीक लगभग 4 एकड़ में चंद ही मिनटों में दो हजार से अधिक पौधे लगाए गए। इसमें जिले की 30 से अधिक सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं जिला भर में सभी स्कूल, कॉलेज, सभी विभाग, ग्राम पंचायतों तथा जनमानस ने अपने अपने स्तर पर इस महा अभियान में हिस्सा लिया और सबसे बड़े संकल्प को पूरा किया। डीसी ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है और इसे संरक्षित रखने में पौधों की सबसे बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण को भी नुकसान होता है। इस क्षति की पूर्ति करने के लिए हम सबको पौधारोपण करना चाहिए।
डीसी ने कहा कि हर चीज की कीमत है लेकिन शुद्ध हवा की कोई कीमत नहीं। शुद्ध हवा पैसे से नहीं मिल सकती। मनुष्य पानी और भोजन के बिना कुछ दिन जीवित रह सकता है लेकिन हवा के बिना पल भर भी जिंदा नहीं रह सकते। डीसी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी सामाजिक संगठनों को पौधा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीसी वैशाली सिंह, एएसपी प्रबीना पी, जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान दयाराम यादव, एसडीएम मनोज कुमार, नगराधीश डॉ. मंगलसैन, सीएमओ डाॅ. रमेश चंद्र आर्य, डीएफओ रोहताश सिंह तथा आरएफओ रजनीश मौजूद रहे।
हरा भरा महेंद्रगढ़ बनाने के महा अभियान में 30 से ज्यादा एनजीओ ने लिया भाग
हरा भरा महेंद्रगढ़ बनाने के महा अभियान में प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान, सड़क सुरक्षा संगठन, लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ, मास्टर अर्जुन सिंह समाजसेवी, मातृशक्ति जिला महेंद्रगढ़, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, हुडा आरडब्ल्यूए, नेहरू युवा केंद्र, बीएमडी फाउंडेशन महेंद्रगढ़, रोटरी क्लब नारनौल, नई सोच नई पहल, स्लम जागृति समिति पटीकरा, न्यू टाइगर क्लब, सैनी सभा, नारनौल गौ सेवा मंडल, टाइगर क्लब, राजकीय कॉलेज एनएनएस, आरएसएस, वरिष्ठ नागरिक संगठन, ग्रीन मूवमेंट रिस्पेक्ट द नेचर, झल्लू राम मेमोरियल समिति, युवा साथी ग्रुप ढाणी बाठोठा के अलावा अन्य सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।