फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Resolve the problems of Dulana village soon: Deputy Commissioner

डुलाना गांव की समस्या का जल्द करें समाधान : उपायुक्त

Wed, 04 Feb 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Resolve the problems of Dulana village soon: Deputy Commissioner
महेंद्रगढ़। बिजली निगम जीरो स्विच लगाकर डुलाना गांव की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें। यह बात उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने मंगलवार को डुलाना गांव में मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर व रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते समय कही। इस दौरान विधायक कंवर सिंह यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सरकार का यह संकल्प है कि प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंचे व उसकी समस्याओं को समझे। कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जिनका स्थानीय स्तर पर समाधान संभव होता है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डुलाना गांव के अलावा आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सड़क, जल निकासी, अवैध कब्जे, बिजली, गलियों का निर्माण इत्यादि समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर अनेक समस्याओं का तुरंत समाधान कराया। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास व गहरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में 76 ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी। रात्रि ठहराव में गांव डुलाना में पार्क का सौंदर्यकरण, तालाब की दीवार, बाबा भैया मंदिर का रास्ता, आरओ प्लांट इत्यादि समस्याओं के समाधान बारे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह, एसडीएम कनिका गोयल, डीएमसी रणवीर सिंह, नगराधीश मंगलसेन, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, डीएसपी दिनेश कुमार, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, तहसीलदार अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed