फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Residents plagued by garbage and stench; strike extended by three days.

Mahendragarh-Narnaul News: कूड़े और बदबू से लोग परेशान, हड़ताल तीन दिन और बढ़ी

Sat, 09 May 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Residents plagued by garbage and stench; strike extended by three days.
फोटो संख्या:72- सिनेमा रोड पर डंपिंग प्वाइंट से कूडा उठाते ठेकेदार के कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़।
विज्ञापन

शहर में पिछले नौ दिनों से करीब 70 सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों और प्रदेश सरकार के बीच मांगों को लेकर सहमति नहीं बनने के कारण हड़ताल को तीन दिन और बढ़ा दिया है। शहर के मुख्य बाजारों और मोहल्लों में कूड़े के ढेर लग गए हैं।
नगरपालिका प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन एजेंसी को सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाई है। प्रतिदिन शहर से लगभग 30 से 40 टन कचरा निकल रहा है लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण केवल आधे कचरे का ही उठान हो पा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य बाजारों में सबसे ज्यादा समस्या देखने को मिल रही है। दुकानों के बाहर फैले कचरे और बदबू के कारण व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई स्थानों पर डंपिंग प्वाइंटों से उठाया गया कचरा भी समय पर नहीं हटाया जा रहा जिससे आसपास गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार नरेश, उत्तम, दिनेश, हनुमान, प्रदीप ने बताया कि सफाई व्यवस्था प्रभावित रहने से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। गर्मी में गंदगी और बदबू के कारण संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने और सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

----------------
वर्जन
नगर पालिका की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए सफाई कार्य जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एजेंसी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार से शहर के मुख्य बाजारों में भी सफाई करवाई जाएगी।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:72- सिनेमा रोड पर डंपिंग प्वाइंट से कूडा उठाते ठेकेदार के कर्मचारी--संवाद

फोटो संख्या:72- सिनेमा रोड पर डंपिंग प्वाइंट से कूडा उठाते ठेकेदार के कर्मचारी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article